
Samsung ने दो दिन पहले ही घोषणा की थी कि कंपनी आने वाली 15 फरवरी को इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 लाॅन्च करने वाली है। गैलेक्सी एफ सीरीज़ के तहत लाॅन्च होने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन होगा तथा गैलेक्सी एफ62 को पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लाॅन्च किया जाएगा। वहीं आज फोन के बाजार में आने से पहले ही सैमसंग ने यह जानकारी भी दे दी है कि Samsung Galaxy F62 को 7,000एमएएच बैटरी के साथ लाॅन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy F62 की माइक्रोसाइट व प्रोडक्ट पेज सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाईव कर दिया गया है जहां फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है। प्रोडक्ट पेज पर पहले जहां यह बता दिया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एफ62 स्मार्टफोन 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने सैमसंग एक्सनॉस 9825 चिपसेट पर रन करेगा वहीं आज यह भी साफ कर दिया गया है कि Samsung Galaxy F62 में 7,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
लुक व डिजाईन
सैमसंग गैलेक्सी एफ62 को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर बनाया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन तीन किनारें से बेजल है तथा नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। यह होल बेजल से थोड़ा दूर डिसप्ले पर स्थित है। वहीं Samsung Galaxy F62 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर बनी स्क्वायर शेप में स्थित है। इस सेटअप के नीचे फ्लैश लगी है तथा पैनल पर सबसे नीचे वर्टिकली Samsung लोगो लगा है। फोन के रियर पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। यह भी पढ़ें: Samsung का स्ट्रोक, लाॅन्च किया कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन Samsung Galaxy A32, हर स्पेसिफिकेशन दमदार
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग ने अभी गैलेक्सी एफ62 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन विभिन्न लीक्स से जुटाई डिटेल्स पर गौर करें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च हो सकता है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। फोन को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस कर सैमसंग वन यूआई पर लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 7एनएम एक्सनॉस 9825 चिपसेट दिया जाएगा, इस बात की पुष्टि खुद सैमसंग कर चुकी है। वहीं फोन में 8 जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।
Samsung Galaxy F62 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक्स के अनुसार इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा दिए जाने की बात लीक में कही गई है। सैमसंग की घोषणा के बाद यह भी साफ हो गया है कि गैलेक्सी एफ62 7,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन आने वाली 15 फरवरी की दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा।




















