
कोरियन स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ के डिवाईस जे3 का 2017 वर्ज़न जल्द ही पेश कर सकती है। कुछ दिनों पहले जहां सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) की कुछ फोटोज़ सामनें आई थी वहीं अब इस फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।
गीकबेंच पर सैमसंग के आगाामी स्मार्टफोन को एसएम-जे330एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है तथा दावा किया गया है कि यही गैलेक्सी जे3 (2017) है। गीकबेंच के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर एक्सनोस 7570 प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

बेंचमार्किंग साइट पर सैमसंग के इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन पहले सामने आए लीक्स की मानें तो कंपनी द्वारा इस फोन को 1080×720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।
28 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है नोकिया 3310
फोटोग्राफी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। टेना के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) का बैक पैनल मैटल का होगा तथा इसके होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर इम्बेड हो सकता है। लेकिन आधिकारिन जानकारी के लिए सैमसंग के बयान का इंतजार करना होगा।





















