12जीबी रैम और 1,000जीबी स्टोरेज के साथ आएगा गैलेक्सी एस10 का सिरेमिक वर्जन

Join Us icon

मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने पिछले साल लेनोवो जे़ड5 प्रो जीटी स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जो कि दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन था, जिसमें 12जीबी रैम थी। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि सैमसंग अपने गैलेक्सी एस10 को सिरेमिक वर्जन को पेश कर सकती है। इसके अलावा यह फोन गैलेक्सी एस10 का 5जी सपॉर्टेड वेरियंट हो सकता है। वहीं, अब पता चला है कि फोन में 12 जीबी रैम और 1 टीबी इंटरनल स्टोरेज होगी।

इसे कंपनी अपनी 10वीं ऐनिवर्सिरी पर इस साल लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट पर लॉन्च इवेंट की घोषणा की थी, जिसके अनुसार कंपनी 20 फरवरी को इस सीरीज़ के अंदर डिवाइस को पेश करेगी।

सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड और सबसे ताकतवर चिपसेट पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस, ऐसे हुआ खुलासा

samsung-galaxy-s10
सैममोबाइल के अनुसार गैलेक्सी एस10 प्लस का मॉडल नंबर एसएम-जी975एफसी होगा जो कि ब्लैक सेरामिक वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं, चीन बेस्ड लीकस्टर आई यूनिवर्स ने ट्विट किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस में 12जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज होगी।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की भी है तैयारी, डुअल सेल्फी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

इतना ही नहीं ट्विट में कहा गया है कि सेरामिक को एक स्पेशल प्रोसेस से बनाया जाएगा जो कि इस स्कैच रेसिस्टेंट बनाएगा। हालांकि, इससे फोन का वजन थोड़ा बढ़ जाएगा।
बता दें कि हाल ही में चीनी बेंचमार्किंग साइट पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया था, जिसका नाम गैलेक्सी एस10 प्लस माना जा रहा है। गीकबेंच पर गैलेक्सी एस10 प्लस को एसएम-जी975यू मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 16 जनवरी की है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग का आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here