
Samsung Galaxy S21 FE का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, Daily की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को कैंसल कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी नहीं दी है। लेकिन, रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फोन के लॉन्च को टाले जाने की वजह Samsung Galaxy Flip 3 की सेल है। वहीं, ग्लोबल चिप शॉर्टेज के बीच फ्लिप 3 की डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने फिलहाल S21 FE के लॉन्च को टाल दिया है। हालांकि कुछ दिनों पहले बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन किसी और चिपसेट के साथ देखा गया था। Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल इससे लीक हुई है।
Samsung Galaxy S21 FE
कुछ समय पहले Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Google Play Console पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में सैमसंग के फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई थी। Google Play Console पर सैमसंग का यह फोन Exynos 2100 SoC के साथ लिस्ट है। इस प्रोसेसर में एक ARM Cortex-A78 कोर है जिसकी स्पीड 3GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही तीन Cortex-A78 कोर को 2.8GHz पर क्लॉक किया गया है और चार Cortex-A55 कोर को 2.2GHz पर क्लॉक किया गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab A8 2021 की लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, कम बजट में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले वाला फीचरफुल टैब
Google Play Console की माने तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन 8GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन ग्राफिक्स के लिए Mali G78 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित One UI 3 पर रन करेगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन में Full HD+ डिस्प्ले होगा जिसका रेजलूशन 1080 x 2009 पिक्सल होगा। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले फ्लैट होगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन में 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz दिया जा सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस कैमरा मॉड्यूल में 32MP + 12MP + 8MP कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 4,370 mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।






















