
Samsung Galaxy Tab A7 को गूगल प्ले कंसोल पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। इस अपकमिंग टेबलेट को मिड-रेंज हार्डवेयर और अफोर्डेबल कीमत के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले Samsung Galaxy Tab A7 (2020) FCC साइट और 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। वहीं, नया टैबलेट गीकबेंच पर भी कुछ दिन पहले स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ स्पॉट हुआ था। साथ ही अब Google Play Console लिस्टिंग में फोन की कुछ और डिटेल सामने आ गई हैं।
सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 7 (2020) के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें मिड-रेंज प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 662 शामिल होगा जो एड्रिनो 610 जीपीयू के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 3GB रैम और 1200 × 2000 रिजोल्यूशन वाली डिसप्ले होगी। लिस्टिंग के स्रोत कोड में हमने पाया कि गैलेक्सी टैब ए 7 10.4-इंच डिसप्ले को स्पोर्ट करेगा और 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। टैबलेट में एंड्रॉइड 10 और वन यूआई भी होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M01 Core होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कीमत हो सकती है 8,000 रुपये से भी कम
Samsung Galaxy Tab A7 (2020) का मॉडल नंबर SM-T505 है। वहीं, कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह टैब 7,040mAh बैटरी और ब्लूटूथ 5.0 से लैस होगा। इसके अलावा Galaxy Tab A7 का साइज 247.6×157.36×293.37mm होगा।
आपको बता दें कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर जनवरी में लॉन्च किया गया था, जो कि Qualcomm Spectra 340T सपोर्टिंग ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल तक का है। इसके अलावा इसमें Hexagon 683 और Kryo 260 CPU है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M31s फोन 30 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ होगा 64MP कैमरा
इसके अलावा, इस टैब के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। सैमसंग ने भी Samsung Galaxy A सीरीज़ टैबलेट लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी 5 अगस्त को आयोजित होने गैलेक्सी अनपेक्ड इवेंट में गैलेक्सी नोट 20 सीरीज और Samsung Galaxy Z Fold 2 को पेश करेगी।



















