
91मोबाइल्स ने करीब 20 दिन पहले Samsung कंपनी के आगामी टैबलेट डिवाईस Galaxy Tab S6 से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमें टैब की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया था। हमारी रिपोर्ट में हमने साफ बता दिया था कि Galaxy Tab S6 सैमसंग का फ्लैगशिप डिवाईस होगा जो Samsung द्वारा अभी तक लॉन्च किए गए सभी टैबलेट डिवाईसेज़ में सबसे अधिक पावरफुल होगा। Samsung Galaxy Tab S6 के प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज तथा डुअल कैमरे की डिटेल व जानकारी हम पहले ही दे चुके हैं, वहीं आज इस टैबलेट डिवाईस की बैटरी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
Samsung Galaxy Tab S6 को लेकर बता दें कि यह टैबलेट डिवाईस क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट डिवाईस को 8जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं स्टोरेज के लिए इनमें 128जीबी इंटरनल मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इस दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Galaxy Tab S6 को लेकर हमने बताया था कि इस डिवाईस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली पावरफुल बैटरी दी जाएगी जो तकरीबन 15 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होगी। वहीं आज लीक के माध्यम से सामने आया है कि Samsung Galaxy Tab S6 में 7,040एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। Galaxy Tab S6 को लेकर 91मोबाइल्स ने पहले बताया था कि इस टैब में सुपर एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगी। वहीं लीक में पता चला है कि इस डिसप्ले का रेज्ल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल का होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab S6 के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो यह टैबलेट डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। टैबलेट डिवाईस के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy Tab S6 में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट पैनल कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा।
Samsung Galaxy Tab S6 को S Pen के साथ लॉन्च किया जाएगा जो बेहद ही एडवांस होगा। बताया जा रहा है कि यह टैबलेट डिवाईस ‘एयर माउस’ फीचर से लैस होगा। गौरतलब है कि Galaxy Tab S6 दुनिया का पहला टैबलेट डिवाईस होगा जिसमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं साथ ही इस टैबलेट डिवाईस में चार AKG-tuned स्पीकर्स भी दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें : TikTok यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने किया आने वाले फोन से जुड़ा यह अहम खुलासा
नए लीक में गैलेक्सी टैब एस6 का माउंटेन ग्रे कलर सामने आया है। Samsung की ओर से हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाईस Samsung Galaxy Note 10 के साथ अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि Galaxy Note 10 आने वाली 7 अगस्त को टेक मंच पर दस्तक देगा।




















