5 अगस्त को लॉन्च होगा सैमसंग का अनोखा फोन, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग अगले महीने 5 अगस्त को ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट का आयोजन करेगी। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई Galaxy Note 20 सीरीज के साथ ही Samsung Galaxy Fold 2 से पर्दा उठाएगी। इस बात पुष्टि कंपनी ने कर दी है। हालांकि, इससे कई जानकारियां सामने आ आईं थीं कि यह फोन गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा, इसके पीछे की वजह सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी को ठहराया गया था। हालांकि, अब कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी ने इन अटकलों को खारीज़ कर दिया है।

दरअसल, सैमसंग UK ने ट्विटर पर एक विडियो टीजर शेयर किया है। इस विडियो टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है ‘A new look unfolds’ और साथ में शॉर्ट वीडियो के अंदर बटरफ्लाई लोगो है। यह बटरफ्लाई लोगो नए ‘मिस्टिक ब्रॉन्ज़’ कलर में दिख रहा है। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा और गैलेक्सी बड्स लाइव को भी इसी कलर में दिखाया था।

यहां देंख सकेंगे इवेंट

सैमसंग ग्लोबल न्यूजरूम और सैमसंग.कॉम के माध्यम से 5 अगस्त को यह इवेंट 7:30PM IST पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस दौरान घर बैठे आप भी इवेंट को देख सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy Note 20 लाइनअप में Samsung Galaxy Note 20, Samsung Galaxy Note 20 Plus, और Samsung Galaxy Note 20 Ultra को पेश किया जाएगा। वहीं, इस सीरीज के साथ अब Galaxy Fold 2 को भी पेश किया जाना तय है।

Samsung Galaxy Fold 2 की स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.2 इंच का एक्सटरनल डिस्प्ले, 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला 7.7 इंच का इंटरनल डिस्प्ले और गैलेक्सी नोट 20 सीरीज जैसे कैमरा स्पेसिफिकेशन्स मिल सकते हैं। फोटोग्रफी के लिए फोन में अल्ट्रा में 108 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और एक 13 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है।

बता दें कि हाल ही में एक टिप्सटर ने गैलेक्सी नोट 20 सीरीज की कीमत की जानकारी दी थी। इस लीक के अनुसार Galaxy Note 20 का बेस वेरिएंट 999 डॉलर (लगभग 74,300 रुपए) का हो सकता है। वहीं, इसके टॉप-एंड वेरियंट यानी कि गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को 1299 डॉलर (लगभग 98,000) रुपए में पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here