सिर्फ 179 रुपयें में आइडिया से करें अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉल, साथ में 1जीबी डाटा भी

रिलांयस जियो के आने के बाद देश की हरेक टेलीकॉम कंपनी ने अपने डाटा प्लान्स व टैरिफ रेट कम प्रतिशत तक कम किए। सस्ते से सस्ता इंटरनेट डाटा देने की होड़ के बाद अब टेलीकॉम कंपनी आर्कषक वॉयस कॉलिंग प्लान्स पेश कर यूजर्स को लुभा रही है। इसी कड़ी में आइडिया ने भी 179 रुपये का अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग पैक लॉन्च किया है।
एयरटेल लाया है 300जीबी 4जी डाटा का प्लान, क्या आप मानेंगे यह है जियो सस्ता प्लान?
आइडिया की ओर जारी किया गया नया प्लान ‘इंडियन लव्स टू टॉक’ कैंपेन के तहत लॉन्च किया गया है। यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जिसका रिचार्ज नए व पुराने सभी आइडिया कस्टमर्स कर सकते हैं। इस प्लान की कीमत 179 रुपये रखी गई है जो 28 दिन की वेलिडिटी के साथ आता है।
179 रुपये के इस प्लान के तहत 28 दिनों तक आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क अनलिमिटेड नेशनल कॉल दी जा रही है। वॉयस कॉल के साथ ही इस प्लान में 1जीबी इंटरनेट डाटा भी मिल रहा है जिसका इस्तेमाल 28 दिनों तक किया जा सकता है।
बीएसएनएल का ट्रिपल धमाल: 333 रुपये में पाएं 168जीबी डाटा, कोई नहीं कर पाएगा बराबरी
आइडिया की ओर से यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जिन्हें अधिक वॉयस कॉल करने की जरूरत पड़ती है। आइडिया के इस रिचार्ज को 4जी के साथ साथ 3जी हैंडसेट तथा फीचर फोन पर भी कराया जा सकता है। आपको बात दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने वॉयस कॉल के नियमों को कड़ा कर दैनिक 300 मिनट भी सख्ती से लागू कर दी है।