एक नहीं तीन तरफ मुड़ेगा सैमसंग का अपकमिंग फोल्डेबल फोन, नया पेटेंट हुआ फाइल

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को 5जी वेरिएंट में उतारेगी। अगले महीने यानी 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित हो रहे गैलेक्सी अनपैक्ड 2019 इवेंट के दौरान गैलेक्सी ए10 सीरीज़ के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक दिखा सकती है। वहीं, अब कंपनी के एक और फोल्डेबल फोन का पेटेंट वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है।
सैमसंग के नए फोल्डेबल स्क्रीन पेटेंट को सैमसंग डिसप्ले सब्सिडरी ने 2017 दिसंबर में फाइल किया था और इसे 29 जनवरी 2019 को मंजूरी मिली। स्कैच में दिखाई दे रहा है कि डिवाइस एक सिंगल स्क्रीन के साथ आएगा, जिसे एक या दो तरफ नहीं तीन तरफ मोड़ा जा सकता है। नए पेटेंट की खासियत इसमें दिया गया डी-पैड और छह फिजिकल कीन वर्टिकल स्ट्रिप में राइट साइड हैं।
स्कैच के मुताबिक फोल्डेबल मोड में डी-पैड और दूसरे बटन गेमिंग के दौरान इस्तेमाल किए जा सकेंगे। वहीं, फिजिकल होम बटन को दाईं ओर देखा गया है। इसके अलावा पेटेंट में दूसरे कोई सेंसर दिखाई नहीं दिए हैं। वहीं, बैक भी पेटेंट में ठीक प्रकार विजिबल नहीं है।
बता दें कि सैमसंग ने अपने अपने फोल्डेबल फोन को सबसे पहले पिछले साल आयोजित हुए डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस में पेश किया था। बताया जा रहा है सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को गैलेक्सी एफ सीरीज के नाम से लॉन्च कर सकती है।
हालांकि इस फोन को लॉन्च होने में अभी वक्त है, लेकिन इससे जुड़ी जानकारियों और लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एफ सीरीज़ में 4,400 mAh की बैटरी दी जाएगी। ऑल अबाउट सैमसंग वेबसाइट के मुताबिक सैमसंग के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन में 2,200एमएएच की दो बैट्री होगी।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें