बड़ी खबर : बंद होंगे Samsung के सभी सस्ते कीपैड वाले फोन!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Samsung-Keypad-Phone.jpg

Samsung के सभी सस्ते कीपैड वाले मोबाइल फोन बेहद जल्द भारत में बिकने बंद हो सकते हैं! सैमसंग के फोन व अन्य प्रोडक्ट्स बेशक कितने ही बिकते हो, लेकिन जब बात भरोसेमंद ब्रांड की आती है तो सैमंसग का नाम लिस्ट में सबसे उपर होता है। Xiaomi-Realme जैसे कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड भारत में अच्छी परफॉर्मेंस दे रहे हैं लेकिन इसके बावजूद Samsung का फैन बेस हमेशा से सॉलिड रहा है। फ्लैगशिप ​स्मार्टफोंस से लेकर सस्ते मोबाइल फोंस तक हर सेग्मेंट में सैमसंग मौजूद है। लेकिन आज सैमसंग से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर आई है जिसके अनुसार कंपनी भारत में अपने 15,000 रुपये से कम कीमत वाले मोबाइल फोंस को बंद कर सकती है और इसकी शुरूआत कंपनी सबसे पहले Samsung Guru और Samsung Metro जैसे अपने सस्ते feature phones के साथ करेगी।

अब नहीं बिकेंगे सस्ते Samsung phones?

सैमसंग से जुड़ी यह बड़ी खबर ईटी के जरिये सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग कंपनी भारत से अपने सस्ते फीचर्स फोंस का कारोबार समेटने की योजना बना रही है। वहीं जब हमने सैमसंग इंडिया से जुड़े सोर्स से खबर का पुष्टिकरण मांगा तो उन्होंने भी इस बात पर सह​मति जताई है कि बेहद जल्द इंडियन मार्केट में सैमसंग फीचर फोन बिकने बंद हो जाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले कुछ ही महीनों में यह घोषणा कर सकती है तथा इस साल के अंत तक या 2023 की शुरूआत में Samsung पूरी तरह से feature phone segment से बाहर हो जाएगी। खबर की मानें तो सैमसंग फीचर फोंस की अंतिम खेप कंपनी का निर्माण Dixon कंपनी द्वारा किया जाएगा जो दिसंबर 2022 तक कंपनी के सुपुर्द कर दी जाएगी।

15,000 रुपये से अधिक होगा सभी सैमसंग मोबाइल का प्राइस

सैमसंग द्वारा फीचर फोन मार्केट छोड़े जाने के इस फैसले को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी अपने संसाधन और वक्त को लो बजट डिवाईसेज पर खर्च नहीं करना चाहती है। Samsung feature phone इंडिया में बेशक बहुत ज्यादा मात्रा में बिकते हो लेकिन इनसे होने वाला मुनाफा काफी कम ही रहता है। और यही वजह है कि सैमसंग अब इस सेग्मेंट को बंद करने की प्लानिंग कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार फीचर्स फोंस का निर्माण बंद करने के साथ ही कंपनी अब सिर्फ 15 हजार से अधिक बजट वाले मोबाइल फोंस बनाने पर ही जोर देगी और इससे कम कीमत वाले स्मार्टफोंस पर से अपना फोकस हटा लेगी।

अगर ऐसा होता है कि फिलहाल मार्केट में मौजूद अगले साल तक इंडिया में बिकने वाले अधिकतर सैमसंग मोबाइल्स का दाम 15,000 रुपये से अधिक हो जाएगा। गौरतलब है कि Samsung Galaxy M Series जहां ऑनलाईन मार्केट में हिट है वहीं Samsung Galaxy A Series की रिटेल स्टोर्स पर काफी डिमांड है। 8 हजार से 12 हजार के बजट में पसंद किए जा रहे सैमसंग स्मार्टफोंस को देखते हुए ही फ्लिपकार्ट Galaxy F Series के फोन अपने प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिव बेच रही है। यह भी पढ़ें : ये हैं सबसे सस्ते कीपैड वाले मोबाइल फोन

Samsung Guru और Samsung Metro हैं पॉपुलर

अगर सैमसंग फीचर फोंस की ही बात करें तो सैमसंग गुरू, सैमसंग गुरू म्यूजिक और सैमसंग मैट्रो कुछ ऐसे मॉडल हैं जो लंबे समय से डिमांड में बने हुए हैं। हजारों लोग इन कीपैड वाले मोबाइल फोंस को खरीदना पसंद करते हैं तथा चलाते हैं। इस सेग्मेंट में सैमसंग ब्रांड की मांग काफी ज्यादा है और इस कंपनी के फोंस की सेल के खूब होती है। लेकिन इस हाई वॉल्यूम सेग्मेंट से सैमसंग को मनचाहा मुनाफा नहीं हो रहा है।

अधिक सेल होने के बाद भी लो वैल्यू प्रोडक्ट होने के चलते इस मोबाइल फोंस की फाइनल कॉस्ट और सेल प्राइस के बीच बेहद कम मार्जिन बचता है। कम मुनाफा ही सैमसंग को यह कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है। बताया जा रहा है कि फीचर्स फोंस को बनाने में लगने वाले संसाधन और ताक़त को कंपनी अधिक कीमत वाले मोबाइल फोंस पर लगाने की तैयारी में है। इसी के चलते अगले साल तक 15,000 रुपये से अधिक कीमत वाले सैमसंग स्मार्टफोन बाजार में अधिक देखने को मिल सकते हैं।