‘आश्रम 3’ के बाद वेब सीरीज SHE 2 में नजर आएगी पम्मी पहलवान, जानें कब और कहां होगी रिलीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/She-2-web-series-trialer-release-date.jpg

MX Player की लोकप्रिय वेबसीरीज आश्रम का तीसरा सीजन रिलीज हो गया है और दर्शकों को बॉबी देओल स्टारर साथ ही अदिति पोहनकर (पहलवान पम्मी) की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही है। अगर आप भी अभिनेत्री अदिति पोहनकर के फैन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, अदिति की वेबसीरीज शी (She) के दूसरा सीजन (SHE 2) भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज का टीजर और रिलीज डेट (She Season 2 Teaser And Release Date) का ऐलान भी ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix की ओर से कर दिया गया है। आइए आगे आपको बताते हैं कि किस दिन SHE 2 (SHE 2 Release Date) रिलीज होगी।

SHE 2 इस दिन होगी स्ट्रीम

SHE 2 वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 जून को रिलीज होने वाली है। वहीं, इस वेबसीरीज को देखने के लिए आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। इससे पहले SHE का पहले सीजन 20 मार्च 2020 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इस सीजन में कुल सात एपिसोड्स थे। नीचे SHE 2 Teaser (She Season 2 Trailer) को देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Ashram 4 का टीजर जारी, आएगा और भी मजा, बाबा मिलेंगे जेल में

SHE 2 की कहानी

आपको बता दें कि शी नेटफ्लिक्स की काफी पॉपुलर क्राइम सीरीज में से एक है। इस सीरीज के पहले सीजन में अदिति ने एक महाराष्ट्र पुलिस की कांस्टेबल का किरदार निभाया था जो कि ड्रग माफिया का पर्दाफाश करने के लिए अंडर कवर रहकर काम करती है। वहीं, अब इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी वह यही काम आगे करती हुई दिखाई देंगी। इस सीरीज का निर्देशन आरिफ अली और अविनाश दास ने किया है।

SHE 2 की स्टार कास्ट

इस क्राइम वेब सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें, तो इस सीरीज में अदिति एस पोहनकर के साथ विजय वर्मा, विश्वास किनी, शिवानी रंगोले और मोहम्मद अली बेग आदि बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: कॉमेडी से भरपूर हैं OTT पर मौजूद साउथ की ये फिल्में, देखने के बाद नहीं रो पाएंगे हंसी

Netflix subscription plans

नेटफ्लिक्स की ओर से भारत में चार सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए जाते हैं। इन सभी प्लान की कीमत अलग-अलग और मिलने वाले बेनिफिट्स भी बिल्कुल अलग हैं।

प्लान नेटफ्लिक्स मोबाइल नेटफ्लिक्स बेसिक  नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड नेटफ्लिक्स प्रीमियम
कीमत Rs 149 Rs 199 Rs 499 Rs 649
स्क्रीन सपोर्ट 1 1 2 4
वीडियो क्वालिटी SD (480p) SD (480p) FHD (1080p) UHD (4K), HDR