OMG! स्मार्टफोन की दुनिया बदलने आ रहे 100MP सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन, जानें फुल डीटेल

Join Us icon

44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले स्मर्टफोन के बाद अब स्मार्टफोन कंपनियां 100 Megapixel सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं। यानी अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही मार्केट में 100एमपी फ्रंट कैमरा से लैस स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करेंगे। इस बात की जानकारी फेमस टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दी है। चैट स्टेशन नें चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर बताया है कि 100 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन जल्द ही आ रहा है। हालांकि, डिजिटल चैट स्टेशन ने यह नहीं बताया है कि कौन सी कंपनी यह स्मार्टफोन बना रही है।

100MP + सेल्फी कैमरे को फ्रंट में प्लेस करना काफी रोमांचक होगा क्योंकि अभी रियर पर उपलब्ध 108MP सेंसर काफी जगह लेता है। इसलिए बड़े कैमरा को फ्रंट में प्लेस करना कंपनियों के लिए भी एक बड़ा टास्क होगा। हालांकि, सेल्फी कैमरे में इतना बड़ा सेंसर मोटोराइज्ड फ्लिप कैमरा की मदद से लगाया जा सकता है जैसा कि हमने Zenfone 6 Zenfone 7 में देखा था। इसे भी पढ़ें: जानें Jio में कैसे कराएं अपना फोन नंबर पोर्ट, ये रहा सबसे आसान तरीका
screenshot-2021-02-16-at-1-15-19-pm

भले ही कुछ ब्रैंड्स 100 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च न करना चाहें। लेकिन शाओमी और वीवो जैसी कंपनियां ऐसा कर सकती है। बता दें, फिलहाल सैमसंग का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। फिलहाल मार्केट में ऐसे कई कंपनियां हैं, जिनके फोन में रियर पर 108एमपी कैमरा मौजूद है।

हालांकि, अभी 44 मेगापिक्सल तक के ही फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन आए हैं। लेकिन, आपको इसमें जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन्स के जुड़े लीक देने वाले डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, 100 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन जल्द ही आ रहा है। इसे भी पढ़ें: ऐसा होगा Apple के अपकमिंग लो बजट iPhone SE 3 का डिजाइन, क्या है आपकी राय ?

क्या आप जानते हैं Megapixel क्या है?

बहुत कम लोगों को यह पता है कि मेगापिक्सल का फुल फॉर्म मिलियन पिक्सल है और आम बोल-चाल की भाषा में इसे मेगापिक्सल के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यह एक मेजरमेंट यूनिट है। एक मेगापिक्सल में एक मिलियन पिक्सल यानी 10 लाख पिक्सल होते हैं। आपके फोन में लगे कैमरा सेंसर में सबसे नीचे एक कंपोनेंट लगा होता है उसे सेंसर बोलते हैं। इसी सेंसर में पिक्सल लगे होते हैं। इनमें हर एक पिक्सल में कलर, लाइट और कांट्रस्ट को कैप्चर करने की क्षमता होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here