सोनी ने लॉन्च किया सेल्फी स्पेशल स्मार्टफोन एक्सपीरिया एल2, इसके फीचर्स है शानदार

Join Us icon

इस साल की शुरूआत में आयोजित हुए कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में टेक कंपनी सोनी ने अपना मीड रेंज स्मार्टफोन एक्सपीरिया एल2 लॉन्च किया था। इस फोन की खासियत इसका सेल्फी कैमरा है। यूथ को लुभाता यह फोन सोनी ने भारत में भी लॉन्च कर दिया है। सोनी एक्सपीरिया एल2 को देश में 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 5 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।

सोनी एक्सपीरिया एल2 की बात करें तो इसकी मुख्य यूएसपी फोन का सेल्फी कैमरा है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 120-डिग्री का फ्रैम कैप्चर करने में सक्षम है। जो वाइड एंगल सेल्फी आसानी से लेता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

xperia-l2-gold

एक्सपीरिया एल2 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6737टी चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

सोनी के इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल नैनो सिम, 4जी वोएलटीई व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। वहीं यूएसबी टाईप सी के साथ इसमें 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। सोनी एक्सपीरिया एल2 को ब्लैक व गोल्ड कलर में 19,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।