
Tata Motors पूरी तरह से इंडिया की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार (India’s most affordable EVs) को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि Tata Tiago EV hatchback ही देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसका लॉन्च बेहद ही नजदीक पहुंच चुका है। वहीं, अब 28 सितंबर को लॉन्च से पहले इस इलेक्ट्रकि कार के कुछ फीचर्स लीक हुई हैं, जिन्हें जानने आपको लिए भी जरूर है अगर आप इस कार का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि Tiago EV hatch में आपको क्या कुछ खास मिलेगा।
चलते-चलते इलेक्ट्रिक हैचबैक की बैटरी होगी चार्ज
माना जा रहा है कि Tata Tigor EV compact sub-4m sedan होगी, जिसमें टाटा मोटर्स की ओर से एक पेडल ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ ही अलावा क्रूज मोड भी देखने को मिलेगा। वहीं, इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक कार में स्ट्रॉन्ग रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मौजूद होगा, जो चलते-फिरते इलेक्ट्रिक हैचबैक के बैटरी पैक को चार्ज करेगा। वहीं, ऐसा लग रहा है कि इसमें मल्टी-मोड रीजन फंक्शनैलिटी सिस्टम मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Mahindra XUV400 EV को टक्कर देती हैं ये 5 Electric Cars, देखें लिस्ट
Tata के मुताबिक Tiago EV में भी क्रूज़ कंट्रोल और एक डेडिकेटेड स्पोर्ट्स मोड मिलने की उम्मीद है। Tiago EV में Tigor EV के ZipTron EV पावरट्रेन को अपनाने की संभावना है जिसमें एक मोटर शामिल है जो 75hp की पावर और 170Nm का टार्क पैदा करती है और 26kWh लिथियम-आयन बैटरी से जुड़ी है जो 306 किमी रेंज का दावा करती है। इसके अलावा पावरट्रेन उस गति से 1 घंटे 5 मिनट के भीतर तेजी से 25kW डीसी चार्जिंग प्रदान करेगा।
TATA Tiago Ev कीमत (अनुमान)
टाटा टियागो ईवी टिगोर ईवी की तुलना में एक लाख तक सस्ती हो सकती है। फिलाहल Tata Tigor EV की कीमत 12.49 लाख रुपये से 13.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसलिए माना जा रहा है कि टियागो ईवी को 10 लाख रुपये के आस-पास पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: इस शख्स ने किया कमाल, सिर्फ 3 दिनों में Hyundai Santro को बनाया Electric Car, देखें वीडियो
आपको बता दें कि टाटा टियागो आईसीई-पावर्ड हैचबैक पर आधारित टाटा टियागो ईवी को 2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। वहीं, भारतीय ऑटोमेकर ने अब घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में उत्पाद लॉन्च कर सकती है। हालांकि, लॉन्च डेट और टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल, यानी ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा टिएगो ईवी को अनवील किया जा सकता है।




















