
91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते बताया था कि टेक कंपनी Tecno भारत में दो नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड का एक फोन जहां पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा वहीं दूसरे फोन में पंच-होल डिसप्ले के साथ 48 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा। हाल ही में सामने आया था कि टेक्नो के पंच-होल डिसप्ले वाले स्मार्टफोन का नाम Tecno Camon 15 होगा। वहीं अपने नए स्मार्टफोंस के लिए Tecno ने ऑफिशियली बता दिया है कि कंपनी आने वाली 20 मार्च को इंडिया में लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी दिन टेक्नो के नए फोन भारत में लॉन्च होंगे।
Tecno ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए 20 मार्च को लॉन्च ईवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। टेक्नो ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि इस दिन कंपनी पंच-होल डिसप्ले वाला Tecno Camon 15 ही लॉन्च करेगी या इसके साथ ब्रांड का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला डिवाईस भी पेश किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अपने ट्वीटर हैंडल पर पॉप-अप कैमरे वाले स्मार्टफोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है लेकिन इस स्मार्टफोन के नाम को अभी भी गुप्त ही रखा गया है। उम्मीद है कि यह फोन भी 20 मार्च को सामने आ जाएगा।
Tecno Camon 15
बता दें कि टेक्नो ने अभी तक अपने इस आगामी स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन हमें पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिली है कि टेक्नो का यह स्मार्टफोन Tecno Camon 15 नाम के साथ इंडियन मार्केट में दस्तक देगा। यह डिवाईस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो फ्रंट पैनल के उपरी दाईं ओर मौजूद होगी। इस पंच-होल में ही फोन का फ्रंट कैमरा फिट होगा। बता दें कि Tecno Camon 15 को कंपनी लो बजट में ही लॉन्च करेगी और फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही होगी।
48एमपी क्वॉड रियर कैमरा
हमें प्राप्त फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाई दे रहा है। फोन के रियर पैनल पर उपरी दाईं ओर कैमरा सेटअप लगा हुआ है जो वर्टिकल शेप में है। इस कैमरा सेटअप में दाईं ओर चार कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। इन कैमरा सेंसर्स के बाईं ओर वर्टिकल शेप में ही क्वॉड एलईडी लाईट दी गई है। फ्लैश लाईट के ठीक नीचे ‘Camon 48M AI Quad Cam’ लिखा गया है। इस टेक्स्ट भी साफ करता है कि टेक्नो का यह आगामी स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा।
OPPO Reno 3 Pro 2 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च, इस शानदार डिजाइन से करेगा सबकी छुट्टी
बता दें कि Tecno Camon 15 नाईट फोटोग्राफी के लिए खास होगा और इस फोन में ‘अल्ट्रा नाईट लेंस’ दिया जाएगा। Tecno Camon 15 के बैक पैनल पर बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के राईट साईड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी साफ नज़र आ रहा है। वहीं फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। वहीं कंपनी द्वारा किए गए ट्वीट में Tecno Camon 15 में पंच-होल डिसप्ले दिए जाने का भी खुलासा हो चुका है।
This #ValentinesDay, pop up your new love with Tecno! Bring out the #NewYouWithCamon. pic.twitter.com/ELMYYrOryW
— Tecno Mobile India (@TecnoMobileInd) February 13, 2020
Tecno पॉप-अप कैमरा फोन
टेक्नो ने आज वेलेंटाईन के मौके पर अपने आगामी पॉप-अप कैमरे वाले स्मार्टफोन को पहली बार टीज़ किया है। कंपनी की ओर से फोन की वैक्टर ईमेज शेयर की गई है जो किसी स्कैच के समान है। इस फोटो में फोन के उपरी दाई ओर से पॉप-अप सेल्फी कैमरा बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। यहां सिंगल सेल्फी कैमरा ही मौजूद है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर है जिसके दो अलग-अलग बटन दिए गए हैं तथा इनके नीचे पावर बटन नज़र आया है। अपने ट्वीट में कंपनी ने हैशटैग #NewYouWithCamon का यूज़ किया है।






















