TECNO PHANTOM V Fold 2 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, इन साइट पर दिखा ये फोन

Join Us icon

टेक्नो इन दिनों अपने नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल स्माटफोन पर काम कर रहा है। जिसे बाजार में TECNO PHANTOM V Fold 2 5G नाम से एंट्री दी जा सकती है। डिवाइस को फिलहाल गूगल प्ले कंसोल, TUV और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर जगह मिल गई है। वहीं, इससे पहले यह ब्लूटूथ एसआईजी पर भी देखा जा चुका है। फोन की लेटेस्ट लिस्टिंग में डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। जिन्हें आप आगे देख सकते हैं।

TECNO PHANTOM V Fold 2 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में टेक्नो का नया फोल्ड फोन मॉडल नंबर AE10 के साथ लिस्ट किया गया है।
  • सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर डिवाइस का नाम TECNO PHANTOM V Fold2 5G भी साफ नजर आया है।
  • पूर्व की ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन में यह दो नाम के साथ आया था। जबकि गूगल प्ले कंसोल में TECNO PHANTOM V Fold2 5G ही दिख रहा है।
  • PHANTOM V Fold 2 5G लिस्टिंग में कोडनेम MediaTek MT6983Z/TCZA वाला बताया गया है। उम्मीद है कि यह Dimensity 9000+ चिपसेट हो सकता है।
  • लिस्टिंग में दिखाए गए SOC में तीन क्लस्टर वाले CPU का पता चलता है। फोन में 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड मिल सकती है।
  • चिपसेट के साथ माली G710 जीपीयू लगाया जा सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 955 मेगाहर्ट्ज है।
  • यह आगामी फोल्डेबल एंड्रॉइड 14 ओएस पर आधारित रखा जा सकता है। मोबाइल में करीब 12 जीबी रैम दी जा सकती है।
  • फोन की स्क्रीन 2000×2296 साइज और 480 पिक्सल डेंसिटी वाली हो सकती है।

TECNO PHANTOM V Fold2 5G की TUV और EEC लिस्टिंग

TUV सर्टिफिकेशन पर भी यही मॉडल नंबर AE10 लिस्ट किया गया है। इस प्लेटफार्म के अनुसार फोन में संभवत 2973mAh और 2637mAh वाली डुअल बैटरी दी जा सकती है। जो लॉन्च के वक्त कुल मिलाकर 5610mAh साइज में मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पूर्व मॉडल की 5000mAh से अलग होगी।

TECNO PHANTOM V Fold2 5G डिवाइस समान मॉडल नंबर AE10 के साथ EEC वेबसाइट पर भी सामने आया है। जिससे लगता है कि इसे यूरोपीय बाजार में भी जल्द एंट्री मिल सकती है। वहीं, देखना होगा कि आगे ब्रांड की ओर से फोन को लेकर कब कोई अपडेट सामने आता है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here