
टेक्नो इन दिनों अपनी POVA 7 सीरीज को लेकर चर्चा में है। इसे लेकर ब्रांड ने कुछ हफ्तों पहले टीजर भी जारी किया है। वहीं, अब इसमें आने वाले Tecno Pova 7 5G और Tecno Pova 7 Pro 5G स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट हुए हैं। जिसमें इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे आपको दोनों डिवाइस से जुड़ी डिटेल्स विस्तार से बताते हैं।
Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G गीकबेंच लिस्टिंग
- Tecno Pova 7 5G को मॉडल नंबर LJ7 नाम से Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर स्पॉट किया गया है।
- Tecno Pova 7 5G ने सिंगल कोर में 934 और मल्टी कोर में 2582 का स्कोर हासिल किया है।
- लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
- इसमें 2.50GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
- डिवाइस में 8GB RAM और ARM Mali-G615 MC2 GPU देखने को मिलेगा, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाएगा।
- Tecno Pova 7 Pro 5G मॉडल नंबर LJ8 के साथ Geekbench पर स्पॉट हुआ है।
- फोन में 1055 का सिंगल-कोर स्कोर और 3087 का मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त किया है। यह भी Android 15 पर आधारित होगा और इसमें वही 2.50GHz क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर, 8GB RAM, और ARM Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है।
- यह स्कोर और स्पेसिफिकेशंस संकेत देते हैं कि Pova 7 Pro 5G में Pova 7 5G की तुलना में थोड़ा बेहतर ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिल सकता है।
- दोनों ही डिवाइस में MediaTek का Dimensity 7300 या 7300X चिपसेट होने की संभावना है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और अच्छे गेमिंग व मल्टीटास्किंग अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है।
सीरीज में आने वाले अन्य डिवाइस
इन दो स्मार्टफोंस के अलावा, Tecno Pova 7 4G (LJ6), Pova 7 Neo (LJ6) और Pova 7 Pro+ 5G (LJ9) जैसे अन्य मॉडल्स भी जल्द लॉन्च हो सकते हैं। ये सभी डिवाइस हाल ही में EEC सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए हैं। साथ ही, Pova 7 Neo को Google Play Console लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है।
बताते चलें कि टेक्नो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Pova Curve 5G की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह डिवाइस 29 मई 2025 को लॉन्च होगा। यह एक Flipkart एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट है और इसे केवल Flipkart के जरिए ही खरीदा जा सकेगा।












