भारत में जल्द लॉन्च होगा सस्ता फोन Tecno Pova 7 5G, बीआईएस साइट पर हुई लिस्टिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/tecno-pova-7-5g-bis-listing.jpg

Tecno अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटा गया है। कंपनी जल्द ही Tecno Pova 7 5G को भारत में लॉन्च कर सकती है। हाल में यह फोन BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर देखा गया है। ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि यह डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। अब तक आए रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग मोबाइल कंपनी के Pova Curve 5G के लॉन्च के बाद पेश किया जा सकता है, जिसे कंपनी पहले से टीज कर चुकी है। आइए, आगे Tecno Pova 7 5G के लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno Pova 7 5G बीआईएस सर्टिफिकेशन

Tecno Pova Curve 5G के स्पेसिफिकेशंस

Tecno फिलहाल अपने Pova Curve 5G को लेकर टीजर जारी कर रहा है और Pova 7 सीरीज की जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी। जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Curve 5G में नीचे दिए गए स्पेक्स मिल सकते हैं।

Pova 7 सीरीज वेरिएंट्स

Pova 7 सीरीज के तहत कंपनी कई मॉडल्स लॉन्च कर सकती है, जिनमें Pova 7 5G (LJ7), Pova 7 Pro 5G (LJ8), Pova 7 Curve 5G (LJ8k) और Pova 7 Pro+ 5G (LJ9) शामिल हैं। हालांकि इनमें से किन-किन मॉडल्स को भारत में लॉन्च किया जाएगा, यह फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन BIS सर्टिफिकेशन से यह पक्का हो गया है कि कम से कम Tecno Pova 7 5G भारत में आ सकता है।