Tecno Spark 20C की लाइव तस्वीरें आई सामने, ये बजट फोन हुआ एफसीसी पर लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Spark 20C लाइव इमेज के साथ स्पॉट किया गया है।
  • इसमें 18W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा वाला हो सकता है।

टेक्नो अपनी स्पार्क 20 सीरीज में नया Tecno Spark 20C पेश कर सकता है। बता दें कि यह मोबाइल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच सहित ब्लूटूथ एसआईजी पर सामने आ चुका है। वहीं, अब इसे लाइव इमेज के साथ एफसीसी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। यहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की डिटेल मिली है। आइए, पोस्ट में लिस्टिंग और अन्य बातें विस्तार से जानते हैं।

Tecno Spark 20C एफसीसी लिस्टिंग

  • एफसीसी लिस्टिंग में Tecno Spark 20C को 4G LTE डिवाइस बताया गया है।
  • यह 18W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सामने आया है।
  • मोबाइल का टेस्ट Tecno U180TSA पावर एडॉप्टर के साथ हुआ है।
  • स्मार्टफोन का डायमेंशन 165 मिमी x 76 मिमी 8 10 मिमी होने की डिटेल मिली है।
  • अगर डाइग्राम पर गौर करें तो मोबाइल में डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल है।

Tecno Spark 20C डिजाइन

  • आप लाइव इमेज में Tecno Spark 20C के डिजाइन को भो देख सकते हैं।
  • मोबइल में बैक पैनल पर डुअल कैमरा मॉड्यूल और एलईडी फ्लैश की पेशकश की देखी जा सकती है।
  • स्मार्टफोन में नीचे की तरफ 3.5 मिमी ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल नजर आती है। फोन के पीछे Tecno Spark ब्रांडिंग दी गई है।
  • अगर बटन की बात करें तो स्मार्टफोन के राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन देखे गए हैं।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस ब्लू कलर में सामने आया है।

Tecno Spark 20C के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Tecno Spark 20C में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: इस नए स्पार्क सीरीज फोन में हेलिओ पी35 चिपसेट लगाया जा सकता है। यह डिटेल गीकबेंच साइट पर सामने आई है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। साथ ही वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल सकती है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लेंस लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में यह स्पार्क 20सी फोन में 5000mAh बैटरी सहित 45वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान कर सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोबाइल एंड्राइड 13 पर काम करने वाला हो सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here