Realme-Xiaomi को टक्कर देने आया यह शानदार स्मार्टफोन, सिर्फ 8,999 रुपये में मिलेगी 4जीबी रैम, 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपल कैमरा

Tecno ने पिछले महीने ही भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air शामिल थे। Tecno Spark Go जहां 5,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था वहीं Tecno Spark 4 Air को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। इन दोनों सस्ते स्मार्टफोंस के बाद अब कंपनी एक और नया डिवाईस Tecno Spark 4 लेकर आई है जिसे आज इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है।
Tecno Spark 4
कंपनी की ओर स्पार्क सीरीज़ के तहत लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके फ्रंट पैनल पर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। Tecno Spark 4 20:9 प्रतिशत आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.52 इंच की बड़ी एचडी+ डॉटनॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई ओएस पर पेश हुआ है जो क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8A हुआ लॉन्च, क्या Realme C2 से है आगे
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Spark 4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक लो लाईट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark 4 में 8 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tecno Spark 4 ने भारत में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी की ओर से 3 जीबी रैम वेरिएंट को ब्लू और रॉयल पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है तथा 4 जीबी रैम वेरिएंट को बे ब्लू और मजैस्टिक पर्पल कलर में उतारा गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh की बैटरी वाले Vivo Z1 Pro को कम कीमत में खरीदने का मौका, जहां कब और कहां
Tecno Spark 4 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Tecno Spark 4 में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो Tecno Spark 4 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम वेरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।