5,000एमएएच बैटरी और 5 कैमरे वाला यह स्मार्टफोन सिर्फ 10,499 रुपये में हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/Tecno-Spark-5-1.jpg

टेक ब्रांड TECNO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया फोन पेश किया है। यह फोन ‘स्पार्क सीरीज़’ में लॉन्च किया गया है जिसने Tecno Spark 5 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। अपने अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह टेक्नो ने स्पार्क 5 प्रो को भी लो बजट मेें उतारा है जिसे 10,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह फोन आज से ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Tecno Spark 5 Pro

टेक्नो स्पार्क 5 प्रो को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डॉट-इन डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.2 प्रतिशत का है तथा यह डिसप्ले 480 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले पर उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है।

Tecno Spark 5 Pro को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 6.1 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6762डी चिपसेट दिया गया है। टेक्नो ने अपने नए फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : फिर बढ़ी Redmi Note 8 की कीमत, क्या यह है Xiaomi के बुरे दिनों की शुरूआत ?

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेक्नो स्पार्क 5 प्रो क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर बने स्क्वॉयर में स्थित है। इस सेटअप में चार कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में दिए गए हैं तथा इनके दाईं ओर क्वॉड फ्लैश और लेंस डिटेल लिखी गई है। इस रियर सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक एआई लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए Tecno Spark 5 Pro एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno Spark 5 Pro रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 5 प्रो में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इंडियन मार्केट में इस फोन को Ice Jadeite, Seabed Blue और Spark Orange कलर में खरीदा जा सकता है।