
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Tecno तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। जहां ब्रांड ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 5G के मई में लॉन्च की पुष्टि कर दी है, वहीं अब दो और नए डिवाइसेज Tecno Spark Go 2 और Tecno Pova 7 Pro 5G भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। जिसका सीधा संकेत है कि ये दोनों फोन भी जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं।
Tecno Spark Go 2, Pova 7 Pro 5G BIS लिस्टिंग
XpertPick की रिपोर्ट के मुताबिक, Tecno के दो नए डिवाइसेज KM4 और LJ8 मॉडल नंबर के साथ BIS डेटाबेस में देखे गए हैं। पिछले लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, KM4 मॉडल नंबर Tecno Spark Go 2 से जुड़ा है जबकि LJ8 मॉडल नंबर Tecno Pova 7 Pro 5G का है। हालांकि BIS लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन यह पुष्टि करता है कि दोनों मोबाइल्स भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं।

Tecno Spark Go 2 के संभावित फीचर्स
हाल ही में Spark Go 2 को Geekbench और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। इससे पता चला कि फोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T616 चिपसेट दिया जा सकता है। यह डिवाइस 4GB रैम के साथ आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में Android 15 के साथ आ सकता है। बैटरी के मामले में 4,900mAh बैटरी दी जा सकती है। कुल मिलाकर इसे बजट कैटेगरी में उन यूजर्स के लिए लाया जा सकता है। जो बेसिक परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी चाहते हैं।
Tecno Pova Curve 5G: जल्द होगा लॉन्च
Tecno ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि उसका अगला डिवाइस Pova Curve 5G नाम से आएगा और इसे मई 2025 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस में शामिल हैं:
- बैटरी: 5,350mAh
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB RAM, 128GB स्टोरेज
इस फोन को एक पावरफुल मिड-रेंज 5G डिवाइस के तौर पर देखा जा रहा है।
Pova 7 Pro 5G डिटेल्स (संभावित)
Tecno Pova 7 Pro 5G BIS सर्टिफिकेशन में सामने आया है, जिससे साफ है कि यह फोन भी जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। उम्मीद की जा रही है कि Pova Curve 5G के बाद Pova 7 Pro 5G को जून तक लॉन्च किया जा सकता है।












