
ट्रांससियन होल्डिंग्स ने हाल ही में अपने Tecno ब्रांड के तहत एक नया स्मार्टफोन Tecno Spark 5 लॉन्च किया था। यह डिवाइस पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए Spark 4 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी Spark सीरीज के अंदर नया और किफायती फोन लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा इंडस्ट्री सोर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टेक्नो अपनी स्पार्क सीरीज को आगे बढ़ाते हुए टेक्नो स्पार्क पावर 2 को लॉन्च करने वाली है, जिसकी कीमत 10 हाजर रुपए के अंदर होगी। साथ ही Tecno Spark Power 2 फोन की बिक्री ई-कॉर्मस साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर की जाएगी।
बता दें कि Tecno Spark Power 2 पिछले साल लॉन्च हुए Tecno Spark Power का अपग्रेडेड वर्जन होगा। बता दें कि टेक्नो स्पार्क पावर को पिछले साल 8,499 रुपए में लॉन्च किया गया था। वहीं, Tecno Spark Power 2 की कीमत 10 हजार रुपए के अंदर होगी। कंपनी की ओर से इस डिवाइस को 6,000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ पेश किया गया था। इसे भी पढ़ें: Exclusive : Infinix और TECNO की भी है तैयारी, Realme और Xiaomi को टक्कर देने ला रहे हैं सस्ता स्मार्ट टीवी
Tecno Spark Power
फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark Power को 720 x 1548 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.35 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया था जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन हाईओएस 5.5 आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर आता है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।
Tecno Spark Power को कंपनी ने 4 जीबी रैम मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark Power 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।





















