
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमेशा ही अपने बड़े-बड़े दावों के लिए जाने जाते रहे हैं। वहीं, अब Trump ने एक और बड़ा दावा करते हुए अमेरिका में मोबाइल बनाने की बात कही है। जिसे उनकी कंपनी ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन (Trump Organization) ने 16 जून को ट्रम्प मोबाइल (Trumph Mobile T1 5G) नाम से लॉन्च किया था। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप का यह दावा खोखला साबित हो सकता है। क्योंकि, अमेरिका में इतनी बड़ी संख्या में फोन निर्माण की सुविधा वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। इसलिए यह फोन चाइनीज हो सकता है। बरहाल, यह फोन अमेरिकी हो या चीनी। आइए, इससे जुड़े ताजा मामले, फीचर्स और कीमत की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
क्या है ट्रंप फोन का मामला ?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक को टक्कर देने के मकसद से हाल ही में T1 मोबाइल लॉन्च किया है। जोकि, लॉन्च होते ही विवादों में घिर गया है। दरअसल, अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का वादा कर चुके ट्रंप अन्य कंपनियों पर भी टैरिफ बढ़ाने की धमकी देते हुए देश में ही अपने फोन निर्माण को लेकर दबाव बना रहे हैं। ऐसे में उन्होंने खुद एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करते हुए उसे अमेरिकी मोबाइल बताया है। जबकि, मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार यह फोन चीन में बना हुआ हो सकता है।
डिवाइस के चीन के होने का कारण भी सामने आया है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्प के उपाध्यक्ष फ्रांसिस्को जेरोनिमो ने CNBC से बातचीत में साफ तौर पर बताया था कि, यह फोन चाइनीज ODM (Original Device Manufacturer) द्वारा डिजाइन और असेंबल किया जाएगा। अमेरिका इतनी बड़ी संख्या में फोन निर्माण या असेंबल कर ही नहीं सकता है। क्योंकि, फिलहाल उसके पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। किसी भी स्मार्टफोन को निर्मित करने में कई पार्ट्स लगते हैं। जिसे अलग-अलग देशों से प्राप्त किया जाता है। इसलिए फोन की सप्लाईचेन ग्लोबल होती है और यह एक बड़ा कारण हैं कि, ट्रंप द्वारा लॉन्च किया गया स्मार्टफोन T1 पूरी तरह अमेरिकी नहीं माना जा सकता है।
Trump Mobile T1 कीमत और प्लान
बताते चलें, ट्रंप द्वारा लॉन्च किया गया स्मार्टफोन T1 गोल्डन कलर का है। इसकी कीमत $499 यानी भारतीय करेंसी अनुसार लगभग करीब 42,900 रुपये बताई जा रही है। यह एक एंड्रॉइड फोन है। इसकी बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 100 डॉलर के भुगतान के साथ की जा सकती है। कंपनी इसकी बिक्री की शुरुआत सितंबर से करेगी।
ट्रम्प मोबाइल की सेवाएं अमेरिका के सभी तीन प्रमुख 5G नेटवर्क के बुनियादी ढांचे पर आधारित हैं। इसकी प्रमुख योजना, जिसे “द 47 प्लान” (“The 47 Plan,”) कहा जाता है यह कीमत $47.45 प्रति माह है और इसमें अनलिमिटेड कालिंग, टेक्स्ट और डेटा के साथ-साथ डिवाइस सुरक्षा, 24/7 रोडसाइड सहायता, टेलीहेल्थ सहायता और 100 से अधिक देशों में मुफ्त अंतर्राष्ट्रीय कॉलिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जिनमें अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं। इसके लिए किसी अनुबंध या क्रेडिट जांच की आवश्यकता नहीं है। कस्टमर सर्विस पूरी तरह अमेरिका आधारित है और इसे इंसानी स्टाफ द्वारा 24/7 संचालित किया जाएगा।
Trump Mobile T1 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Trump Mobile T1 में 6.78 इंच की पंच-होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस डिस्प्ले में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक का सपोर्ट मौजूद है।
ओएस, रैम और स्टोरेज: यह फोन Android 15 पर चलेगा और इसमें 12GB RAM के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। जिसे 2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर सपोर्ट करेंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
बैटरी और चार्जिंग: Trump Mobile T1 में 5,000mAh की बैटरी होगी। जो 20W PD फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य: फोन में USB Type-C पोर्ट के साथ OTG सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद होगा। अतिरिक्त स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रोSD कार्ड स्लॉट का विकल्प भी मिलेगा।










