कम कीमत में लॉन्च हुआ ये तगड़ा Smartphone, बिल्डिंग से गिरने और पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब

Join Us icon

स्मार्टफोन मार्केट में अपने रगड फोन के लिए फेम कंपनी Ulefone ने Ulefone Power Armor 13 के सक्सेस होने के बाद अपने नए फोन को पेश किया है। यह डिवाइस भी एक रगड स्मार्टफोन है जो कि गजब की मजूती के साथ लाया गया है। कंपनी द्वारा पेश किया गया नया फोन Armor X8i rugged smartphone है। यह फोन कंपनी के नए आर्मर एक्स सीरीज का नया सदस्य होगा। हालांकि, X8i का डिजाइन दूसरे रगड फोन जैसा ही है। आइए आगे आपको इस फोन के बारे में और जानकारी देते हैं।

कीमत

Armor X8i rugged smartphone को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन-ऑरेंज और ब्लैक में पेश किया है। वहीं, डिवाइसे के दो वर्जन हैं ग्लोबल और ईयू लेकिन, दोनों की कीमत एक ही है। इस डिवाइस को कंपनी ने 145.99 डॉलर (लगभग 10,000 रुपए) में पेश किया है। इतना ही नहीं फोन में कई दूसरी भाषाओं के साथ हिंदी भाषा का सपोर्ट भी दिया गया है। इसे भी पढ़ें: सॉलिड बॉडी वाला मिलिट्री ग्रेड Rugged SmartPhone Nokia XR20 लॉन्च, गिरने और टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ

ulefone-armor-x8i-launch

Ulefone Armor X8i के स्पेसिफिकेशन्स

आर्मर X8i की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.7 इंच का बड़ा डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में MT6762 ऑक्टा-कोर चिपसेट मौजूद है। इस चिपसेट को पावर देने के लिए डिवाइस में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को कार्ड के माध्यम से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में प्लेस है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्लैश लाइट है। कैमरा सेंसर की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर के साथ दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं।वहीं, फ्रंट पर सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 13200mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगा 48MP का मेन कैमरा भी

फोन फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट आईडी डुअल अनलॉकिंग मेथड को सपोर्ट करता है और आपको NFC, क्वाड नेविगेशन सिस्टम या डुअल 4G डुअल VoLTE भी मिलेगा। निश्चित रूप से IP68/69K सुरक्षा ग्रेड के साथ आता है। यानी फोन पानी, धूल और पानी की तेज बौछार में भी चलेगा। इसके अलावा X8i Android 11 ओएस पर कार्य करता है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 5080एमएएच की बैटरी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here