12,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी Chinese Mobile होंगे इंडिया में बैन! सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

Chinese Smartphone Ban in India : यकिनन यह खबर इंडियन मोबाइल इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी है। आने वाले दिनों में 12,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी चाइनीज़ स्मार्टफोन इंडिया में बैन हो सकते हैं। भारत सरकार की ओर से Xiaomi, Redmi, Realme, OPPO, Vivo, POCO, Infinix और TECNO समेत सभी सस्ते कम कीमत वाले China Mobile Phone इंडिया में बैन किए जा सकते हैं।
China Mobile Phone Ban in India
12,000 रुपये से कम कीमत वो सभी मोबाइल फोन जिनका निर्माण चीनी कंपनियों द्वारा किया जाता है, उन्हें भारत में बैन किया जा सकता है। भारत सरकार बेहद जल्द इस मामले पर अपना फैसला करते हुए घोषणा कर सकती है। यह खबर ब्लूमबर्र्ग की एक रिपोर्ट के जरिये सामने आई है जिसमें $150 से कम कीमत वाले Chinese Smartphones को इंडिया में बैन किए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट की मानें तो सरकार का मकसद इस फैसले से LAVA और Micromax जैसी घरेलू कंपनियों का आगे बढ़ाना है।
भारत सरकार की योजना
सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में किसी सरकारी या सोर्स का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में Indian government की क्या योजना है इसपर कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल यह भी साफ नहीं हो पाया है कि सरकार कोई नया नियम कानून लेकर आएगी या फिर कुछ ही चुनिंदा निकायों में इस बैन को लागू करेगी।
किसे होगा नुकसान?
यह सच है कि इस वक्त भारतीय मोबाइल बाजार के बड़े हिस्से पर चीनी कंपनियों का राज है। इनमें शाओमी, रेडमी, रियलमी, ओपो, वीवो, पोको, इनफिनिक्स और टेक्नो के नाम शामिल है। जब बात एंट्री लेवल स्मार्टफोन या लो बजट मोबाइल फोेंस की आती है तो इंडियन मोबाइल यूजर भी इन ब्रांड पर ज्यादा भरोसा दिखाते हैं। ऐसे में यदि भारत सरकार सच में 12,000 रुपये के कम बजट वाले सभी चीनी स्मार्टफोन इंडिया में बैन कर देगी तो यकिनन इन कंपनियों को बेहद तगड़ा झटका लगेगा।
इंडियन मोबाइल ब्रांड्स को फायदा
रिपोर्ट के अनुसार 12,000 रुपये बजट तक के सभी Chinese Smartphones को भारतीय बाजार में बैन कर के सरकार इंडियन मोबाइल ब्रांड्स को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। इसका सीधा फायदा माइक्रोमैक्स और लावा जैसी कंपनियों को पहुंचने वाला है। वहीं इंडियन गर्वनमेंट के इस कदम के बाद हो सकता है कि Samsung और Nokia जैसे ब्रांड्स को भी अपने पैर पसारने का मौका मिल जाए और ये दोनों ही कंपनियां लो बजट मार्केट में अधिक सक्रिय होकर कम कीमत वाले सस्ते स्मार्टफोन अधिक मात्रा में लॉन्च करना शुरू कर दे।