OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा मजा, जून में रिलीज हो रहीं ये फिल्में व सीरीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/june-OTT-Release.jpg

इस गर्मी अगर आप घर बैठकर कुछ अच्छी फिल्मों और सीरीज देखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम का है। जून में ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने जा रही हैं। प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और जियो सिनेमा जैसे स्ट्रीमिंग पर इस माह काफी कुछ रिलीज होने जा रहा है जो आपके मनोरंजन में चार चांद लगा देगा। आइए जानते हैं जून में रिलीज होने वाली बैक टू बैक मूवीज और सीरीज के बारे में…

जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बेस्ट फिल्में व सीरीज

असुर 2

वेब सीरीज असुर का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सीरीज का दूसरा सीजन 1 जून को रिलीज कर दिया गया है। वहीं, आपको बता दें कि इसका पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था जो कि वूट पर देखा जा सकता है।

स्कूप

करिश्मा तन्ना की वेब सीरीज ‘स्कूप’ भी जून में रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया कि एक्ट्रेस को रिपोर्टर के खून के इल्जाम में फंसा दिया जाता है। अब वो इससे कैसे बाहर निकलती हैं यही इस वेब सीरीज में दिखाया जाएगा। सीरीज के डायरेक्टर हंसल मेहता हैं, जिन्होंने इससे पहले स्कैम 1992 और छलांग जैसे सीरीज व फिल्में बना चुके हैं।

स्कूल ऑफ लाइस

अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में दर्शकों को एक खोए बच्चे को सर्च करने की कहानी को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में निमृत कौर भी अपना जलवा दिखाती हुई नजर आने वाली हैं।

मुंबईकर

संतोष सिवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि कुछ लोग गलती से अंडरवर्ल्ड डॉन के बेटे का अपहरण कर लेते हैं। फिल्म में क्राइम के साथ ही कॉमेडी का तड़का देखन को मिलेगा।

ब्लडी डैडी

शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में एक्शन अवतार दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों को इसके रिलीज का इंतजार है। यह फिल्म 9 जून को ओटीटी पर रिलीज होगी।

द नाइट मैनेजर 2

वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के पहले सीजन हिट होने के बाद अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है। फैन्स का इंतजार इस माह खत्म होगा। आपको बता दें कि अनिल कपूर इस सीरीज में एक आर्म्स डीलर की भूमिका निभा रही हैं।

हत्यापुरी

हत्यापुरी इस सस्पेंस से भरपूर बंगाली सीरीज है। यह सीरीज प्रदोष चंद्र मित्तर के आस-पास घूमती हु दिखाई देगी, जो छुट्टी मनाने पुरी जाता है, लेकिन अपने इस यात्रा के दौरान हुई एक हत्या की जांच में संयोग शामिल हो जाता है।

अवतार द वे ऑफ वॉटर

पिछले साल बड़ें पर्द पर धमाल मचाने के बाद अब यह हॉलीवुड फिल्म ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ अब भारत में Disney+ Hotstar पर आ रही है। फिल्म अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम की जाएगी।