अपकमिंग मोबाइल फोन: इस महीने इंडिया में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, मिलेंगे हर बजट में नए ऑप्शन

जून की शुरुआत होते ही ख्याल आता है कि अभी तो साल 2025 शुरू हुआ था, और अभी आधा खत्म भी होने वाला है। इस वर्ष की पहली छमाही (फर्स्ट हाफ) टेक इंडस्ट्री के लिए भी बेहद खूब साबित हुई है। पांच महीनों में तकरीबन 50 नए मोबाइल पेश हो चुके हैं और रही-सही कसर जून का महीना पूरा कर देगा। जून 2025 में कई बड़े मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार बैठे हैं। इस महीने भारत में रिलीज होने वाले स्मार्टफोंस के नाम, उनकी लीक स्पेसिफिकेशन्स और अनुमानित कीमत की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
जून में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन
OnePlus 13s
प्राइस – ₹49,999 (अनुमानित)
वनप्लस 13एस 5 जून को इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये हो सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा जिसके साथ 16GB RAM मिल सकती है। इंडिया में इस 5जी फोन को 6.32″ 120Hz AMOLED स्क्रीन, 80W Super Flash चार्ज तकनीक और 6,260mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP रियर कैमरा और 16MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है।
Infinix GT 30 Pro
प्राइस – ₹29,999 (अनुमानित)
इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन 3 जून को भारत में लॉन्च होगा। यह एक गेमिंग फोन होगा जिसमें दो Shoulder Trigger लगाए गए हैं। कंपनी के दावेनुसार इसमें 120FPS पर BGMI खेला जा सकेगा और 520Hz का सुपर फास्ट रिस्पांस मिलेगा लीक की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें जहां 108MP कैमरा मिलने की चर्चा है वहीं पावर बैकअप के अपकमिंग इनफिनिक्स 5जी फोन में 5,500mAh Battery दी जा सकती है।
OPPO K13x
प्राइस – ₹19,999 (अनुमानित)
ओपो ने अप्रैल में के13 5जी फोन लॉन्च किया था। वहीं अब जून में OPPO K13x 5G फोन लाया जा सकता है। बीते दिनों जानकारी सामने आई थी कि यह 5जी ओपो मोबाइल 7,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है लेकिन इसे क्वालकॉम Snapdragon प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। मोबाइल गेमिंग के लिए इसमें 5700mm² VC cooling सिस्टम भी मिल सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर सपोर्ट करेगा। बहरहाल पुख्ता डिटेल्स के लिए कंपनी अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा सकता है।
OPPO K13 Turbo
प्राइस – ₹23,999 (अनुमानित)
ओपो के13 टर्बो 5जी फोन को भी जून महीने में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है इस 5जी स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी के साथ लाया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस मोबाइल में 7,000एमएएच से बड़ी बैटरी दी जाएगी। प्रोसेसिंग के लिए यह ओपो स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ 12GB RAM मिल सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो मोबाइल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। आशा है कि ओपो के13एक्स और के13 टर्बो एक साथ ही पेश होंगे।
OPPO Reno 14
प्राइस – ₹39,999 (अनुमानित)
ओपो रेनो 14 सीरीज चाइना में पहले ही लॉन्च हो चुकी है जो अब भारतीय बाजार में एंट्री लेने के लिए तैयार है। जून महीने के अंतिम सप्ताह में इसे इंडिया में अनाउंस किया जा सकता है। OPPO Reno 14 की कीमत 40 हजार रुपये के करीब रखी जाने की उम्मीद है। इस फोन में Mediatek का Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000mAh बैटरी और चार्जिंग के लिए 80W Super Flash चार्ज तकनीक मौजूद है। 50MP Selfie और 50MP+50MP+8MP Back कैमरा सपोर्ट करता है।
OPPO Reno 14 Pro
प्राइस – ₹49,999 (अनुमानित)
ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन का शुरुआती प्राइस 50 हजार के करीब रहने की उम्मीद है। चीन में यह फोन Mediatek Dimensity 8450 प्रोसेसर पर लाया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं और तीनों 50 मेगापिक्सल के हैं। इसी तरह फ्रंट पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। यह मोबाइल 6.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 6,200mAh बैटरी दी गई है।
Motorola Edge 60
प्राइस – ₹21,999 (अनुमानित)
भारत में Motorola Edge 60 Stylus, Edge 60 Pro और Edge 60 Fusion के बाद अब कंपनी Edge 60 को लाने की तैयारी में है। इसे जून महीने में ही पेश किया जा सकता है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ चीन में एंट्री ले चुका है और अब इंडिया का रूख कर रहा है। इस फोन में 6.7″ 1.5K pOLED स्क्रीन और 5500mAh Battery दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस 5जी फोन में 50MP Rear कैमरा और 50MP Selfie कैमरा दिया गया है।
CMF Phone 2
प्राइस – ₹14,999 (अनुमानित)
अप्रैल में CMF Phone 2 Pro लाने के बाद अब कंपनी जून महीने में CMF Phone 2 लॉन्च कर सकती है। प्रो मॉडल का लॉन्च प्राइस जहां 18,999 रुपये है, वहीं सीएमएफ फोन 2 की शुरुआती कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। यह लो बजट 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोेसेसर पर लाया जा सकता है। चर्चा है कि इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की AMOLED डिस्पले दी जाएगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और 5,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
OnePlus Nord 5
प्राइस – ₹29,999 (अनुमानित)
इसी महीने जून में वनप्लस अपना नया ‘नोर्ड’ फोन ला सकती है। यह मोबाइल Dimensity 9400e प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिलने की उम्मीद है। यह बड़ी बैटरी वाला वनप्लस फोन होगा जिसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.77 इंच की 1.5K LTPS OLED स्क्रीन दी जाएगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।
Vivo T4 Ultra
प्राइस – ₹21,999 (अनुमानित)
MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर की ताकत के साथ वीवो कंपनी जून महीने में टी4 अल्ट्रा 5जी फोन ला सकती है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000mAh बैटरी दी सकती है जिसके साथ 90W FlashCharge तकनीक मिलने की संभावना है। लीक के अनुसार यह वीवो 5जी फोन 6.67-इंच की quad-curved pOLED डिस्प्ले के साथ आएगा जिसमें 5000निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 Ultra में 50MP IMX921 और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Vivo X200 FE
प्राइस – ₹29,999 (अनुमानित)
OnePlus 13s की टक्कर में वीवो कंपनी इसी महीने जून में Vivo X200 FE लॉन्च कर सकती है। इस फोन में Dimensity 9400e चिपसेट दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह एक कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसमें 6.31-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 90W फास्ट चार्जिंग वाली 6,500mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
नोट : उपरोक्त लिस्ट में मौजूद स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट व कंफर्म डिटेल्स सामने आने पर लेख को अपडेट किया जाएगा। साथ ही सूचना के आधार इस लिस्ट में और भी नए फोन मॉडल्स के नाम जोड़े जाएंगे।