
साल 2026 का दूसरा महीना खत्म हो रहा है। फरवरी का अंतिम सप्ताह भी कई बड़े स्मार्टफोंस का गवाह बनने वाला है। इस सप्ताह 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कई नए मोबाइल इंडिया में लॉन्च होंगे। एक ओर जहां 7 हजार से भी सस्ता फोन आएगा वहीं दूसरी ओर 1 लाख से भी महंगा मोेबाइल भारत में लॉन्च होगा। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO 15R
लॉन्च डेट – 24 फरवरी
आइकू 15आर इस सप्ताह भारत में लॉन्च होगा जो पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए iQOO 15 को हल्का वर्जन होगा। यइ इंडिया का तीसरा मोबाइल होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर आएगा। इसमें एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 देखने को मिलेगा। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन पर 144fps गेमिंग मिलेगी।
iQOO 15R 5G फोन को 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। इसे तगड़ी 7600mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700V मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है।
Ai+ Pulse 2 4G
लॉन्च डेट – 24 फरवरी
एआईप्लस का पल्स 2 4जी स्मार्टफोन 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। लीक में सामने आया है कि यह सस्ता स्मार्टफोन 6,999 रुपये में आएगा। कंपनी की ओर से हालांकि इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि इसे Unisoc प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा जो Quatum OS पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 64GB Storage मिलेगी।
Ai+ Pulse 2 4G Smartphone में 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली होगी। लीक के मुताबिक यह डुअल रियर कैमरा वाला फोन होगा जिसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार कंपनी इस सस्ते मोबाइल फोन को Green, Blue, pink और white कलर में बेचेगी।
Samsung Galaxy S26, S26+
लॉन्च डेट – 25 फरवरी
सैमसंग गैलेक्सी ए26 और गैलेक्सी एस26 प्लस को Exynos 2600 डेका-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। दोनों में ही बेहद एडवांस Galaxy AI का सपोर्ट मिलेगा। इन्हें एंड्रॉयड 16 के साथ OneUI पर पेश किया जाएगा। अभी तक सामने आई डिटेल्स के अनुसार गैलेक्सी एस26 में 6.26-इंच से लेकर 6.3-इंच तक की डिस्प्ले दी जा सकती है और गैलेक्सी एस26 प्लस को 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए ये दोनों सैमसंग फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर आएंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। चर्चा है कि पावर बैकअप के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस को कंपनी 5000एमएएच बैटरी से कम बैटरी पर ला सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra
लॉन्च डेट – 25 फरवरी
गैलेक्सी एस26 और एस26 प्लस को जहां सैमसंग के एक्सीनोस प्रोेसेसर पर लाया जा सकता है वहीं सीरीज के अल्ट्रा मॉडल को क्वालकॉम के Snapdragon Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की बड़ी यूएसपी इनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता होगी जिसमें एडवांस Galaxy AI फीचर्स मिलेंगे। इस मोबाइल के साथ S-Pen भी मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Galaxy S26 Ultra को M14 एलटीपीओ ओएलइडी पैनल बनी 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट दिया मिलेगा। यह 200MP कैमरा वाला सैमसंग फोन होगा जिसमें मल्टीपल टेलीफोटो लेंस और बेहतर ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट मिलेगा। इस बार वीडियो रिकॉर्डिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

























