Samsung के आने वाले फोन (2026), इस साल आएंगे बजट से लेकर अल्ट्रा फ्लैगशिप तक

Join Us icon

Samsung साल 2026 में अपने स्मार्टफोन लाइनअप को बड़े स्तर पर अपडेट करने की तैयारी में है, जिसमें बजट, मिड-रेंज, फ्लैगशिप और फोल्डेबल सेगमेंट के कई नए फोन लॉन्च किए जाएंगे। फरवरी 2026 से ही कंपनी Galaxy F और Galaxy A सीरीज के नए 5G स्मार्टफोन्स के साथ भारतीय बाजार में हलचल मचाने वाली है, वहीं Galaxy S26 सीरीज के जरिए प्रीमियम सेगमेंट में भी बड़ा दांव खेलने की योजना है। इसके अलावा, साल के दूसरे हिस्से में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 जैसे एडवांस फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हो सकते हैं। नए Samsung स्मार्टफोन्स में Android 16, दमदार बैटरी, तेज फास्ट चार्जिंग, अपग्रेडेड कैमरा सेटअप और नए Exynos व Snapdragon प्रोसेसर देखने को मिलेंगे। अगर आप 2026 में Samsung का नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह पूरी लिस्ट आपको बजट से लेकर अल्ट्रा फ्लैगशिप तक (Upcoming Samsung Mobile Phones) हर ऑप्शन की पूरी जानकारी देगी।

Samsung अपकमिंग स्मार्टफोन 2026

फोन का नामलॉन्च डेट
Samsung Galaxy F70e 5G9 फरवरी 2026 (इंडिया)
Samsung Galaxy S26 Ultra25 फरवरी 2026 (ग्लोबल, इंडिया संभावित)
Samsung Galaxy S2625 फरवरी 2026 (ग्लोबल, इंडिया संभावित)
Samsung Galaxy S26 Plus25 फरवरी 2026 (ग्लोबल, इंडिया संभावित)
Samsung Galaxy A37 5Gफरवरी 2026 (ग्लोबल, इंडिया संभावित)
Samsung Galaxy A57 5Gफरवरी 2026 (ग्लोबल, इंडिया संभावित)
Samsung Galaxy A07 5Gफरवरी 2026 (इंडिया संभावित)
Samsung Galaxy Z Fold 8जुलाई 2026 (ग्लोबल, इंडिया संभावित)
Samsung Galaxy Z Flip 8जुलाई 2026 (ग्लोबल, इंडिया संभावित)

Samsung Galaxy F70e 5G

लॉन्च डेटः 9 फरवरी, 2026 (इंडिया)

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 ई 5जी (Samsung Galaxy F70e 5G) कंपनी की नई Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन खास तौर पर बजट सेगमेंट को टारगेट करेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में टेक्सचर्ड लेदर-फिनिश बैक पैनल मिलेगा, जो Limelight Green और Spotlight Blue कलर ऑप्शंस में आएगा। फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कैमरा सेक्शन में फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर दिन-भर और रात-भर का बैकअप दे सकती है। प्रोसेसर और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन लीक्स के मुताबिक यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आ सकता है और इसकी कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम हो सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

लॉन्च डेटः 25 फरवरी, 2026 (ग्लोबल-इंडिया संभावित)

samsung-galaxy-s26-ultra-official-poster-renders-leak-details

Galaxy S26 Ultra सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में Galaxy Z Fold 7 से इंस्पायर्ड नया कैमरा मॉड्यूल, राउंडेड कॉर्नर्स और नए कलर ऑप्शंस, जिसमें पर्पल शेड भी शामिल हो सकता है, देखने को मिलेंगे। डिस्प्ले की बात करें, तो Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का QHD+ AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक नया इन-बिल्ट प्राइवेसी फीचर होगा, जो स्क्रीन पर मौजूद सेंसिटिव कंटेंट को साइड एंगल से देखने से बचाएगा। परफॉर्मेंस के लिए कुछ मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि अन्य रीजन में Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप काफी हद तक Galaxy S25 Ultra जैसा ही रह सकता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। बैटरी क्षमता 5,000mAh रहने की उम्मीद है, लेकिन इस बार 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

Samsung Galaxy S26

लॉन्च डेटः 25 फरवरी, 2026 (ग्लोबल-इंडिया संभावित)

Galaxy S26, Ultra मॉडल के मुकाबले थोड़ा कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फोन होगा। इसमें भी नया यूनिफाइड कैमरा आइलैंड डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और सैमसंग की नई M14 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा, जिससे ब्राइटनेस और पावर एफिशिएंसी बेहतर होगी। परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। बैटरी को 4,000mAh से बढ़ाकर करीब 4,300mAh किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Plus

लॉन्च डेटः 25 फरवरी, 2026 (ग्लोबल-इंडिया संभावित)

पहले ऐसी खबरें थीं कि Galaxy S26 Plus को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल वापस ट्रैक पर है। Galaxy S26 Plus में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिजाइन और प्रोसेसर दोनों ही Galaxy S26 जैसे ही रहने की उम्मीद है। बैटरी क्षमता 4,900mAh रह सकती है, जो इसके पिछले मॉडल के बराबर होगी। कैमरा सेटअप भी Galaxy S26 जैसा ही हो सकता है, जिससे यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन बनेगा जो बड़ी स्क्रीन और बैलेंस्ड फीचर्स चाहते हैं।

Samsung Galaxy A37 5G

लॉन्च डेटः फरवरी, 2026 (ग्लोबल-इंडिया संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी ए37 (Samsung Galaxy A37 5G) को GCF (Global Certification Forum) पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके कनेक्टिविटी फीचर्स और लॉन्च की तैयारी की पुष्टि होती है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इस फोन का मॉडल नंबर SM-A376B/DS और SM-A376B सामने आया है, जहां “DS” डुअल-SIM सपोर्ट को कन्फर्म करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Galaxy A37 5G में GSM, WCDMA, HSDPA, 4G LTE FDD/TDD और 5G NR (SA और NSA) सपोर्ट मिलेगा, साथ ही n1 से लेकर n78 तक के कई 5G बैंड्स दिए जाएंगे, जिससे यह फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट के लिए पूरी तरह तैयार दिखता है। इसके अलावा, फोन में NFC के साथ Embedded Secure Element (eSE) मिलने की भी पुष्टि हुई है, जिससे Samsung Wallet और Google Pay जैसे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट फीचर्स को बेहतर सिक्योरिटी मिलेगी। Galaxy A37 5G को Geekbench पर भी देखा गया है, जहां इसके Exynos 1480 प्रोसेसर, 6GB रैम और Android 16 पर रन करने की जानकारी सामने आई है। वहीं बैटरी को लेकर TUV सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि इसमें लगभग 4,905mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि Samsung ने अभी इसके कैमरा और डिस्प्ले की पूरी डिटेल ऑफिशियल तौर पर शेयर नहीं की है, लेकिन यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार ऑप्शन बन सकता है।

Samsung Galaxy A57 5G

लॉन्च डेटः फरवरी, 2026 (ग्लोबल-इंडिया संभावित)

samsung-galaxy-a56-a36-price-hike-india

Samsung Galaxy A57 5G भी Galaxy A37 5G के साथ GCF सर्टिफिकेशन में सामने आया है और इसका मॉडल नंबर SM-A576B/DS और SM-A576B लिस्ट किया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन भी Galaxy A37 5G जैसा ही है, जिसमें 4G LTE के साथ-साथ 5G SA और NSA, कई ग्लोबल 5G बैंड्स और eSIM सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें भी NFC के साथ Embedded Secure Element (eSE) मौजूद होगा, जिससे सिक्योर डिजिटल पेमेंट और डेटा प्रोटेक्शन सुनिश्चित होगा। परफॉर्मेंस की बात करें, तो Galaxy A57 5G को Geekbench पर Exynos 1680 प्रोसेसर, 12GB रैम और Android 16 के साथ देखा गया है, जो इसे A-सीरीज का ज्यादा पावरफुल मॉडल बनाता है। TENAA सर्टिफिकेशन से इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले (1080×2340) मिलेगा, फोन की मोटाई सिर्फ 6.9mm होगी और वजन करीब 182 ग्राम बताया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो Galaxy A57 5G में 50MP + 12MP + 5MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। डिस्प्ले के नीचे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और जरूरी स्टैंडर्ड सेंसर भी इसमें शामिल होंगे।

Samsung Galaxy A07 5G

लॉन्च डेटः फरवरी, 2026 ( इंडिया संभावित)

Samsung Galaxy A07 5G भारतीय बाजार में जल्द ही दस्तक देने के लिए तैयार है और यह कंपनी की Galaxy A सीरीज का नया अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन होगा। Samsung ने कन्फर्म किया है कि यह फोन फरवरी के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसे बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। फोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले को 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। कैमरा सेक्शन की बात करें, तो Galaxy A07 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP का ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी इस फोन की बड़ी खासियत मानी जा रही है, क्योंकि Samsung ने इसमें 6,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.0 के साथ आएगा। बता दें कि Galaxy A07 5G पहले ही थाईलैंड में लॉन्च हो चुका है, जहां यह Black और Light Violet कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Z Fold 8

लॉन्च डेटः जुलाई, 2026 (ग्लोबल-इंडिया संभावित)

Samsung Galaxy Z Fold 8

Samsung का यह फोल्डेबल फोन 2026 के दूसरे हिस्से में लॉन्च हो सकता है। DealSite की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 में इस्तेमाल होने वाला नया फोल्डेबल पैनल Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत कम क्रीज डेप्थ ऑफर कर सकता है। माना जा रहा है कि यह सुधार OLED पैनल के ऊपर और नीचे दोनों लेयर्स में अल्ट्रा-थिन ग्लास लगाने से आएगा। अभी तक ज्यादातर फोल्डेबल फोन्स में सिर्फ टॉप लेयर पर UTG का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके अलावा, डिस्प्ले के इंटरनल स्ट्रक्चर में भी बदलाव किए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Display ने लैमिनेटेड लेयर्स को रिफाइन किया, लाइट डिस्पर्शन को बेहतर बनाया और फोल्डेबल डिस्प्ले को सपोर्ट देने वाली बैकप्लेट डिजाइन में भी बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि बैकप्लेट में लेजर-ड्रिल्ड माइक्रो होल्स दिए जा सकते हैं, जिससे फोन फोल्ड होने पर स्ट्रेस बराबर तरीके से फैल सके और लंबे समय में क्रीज की समस्या कम हो।

Samsung Galaxy Z Flip 8

लॉन्च डेटः जुलाई, 2026 (ग्लोबल-इंडिया संभावित)

Samsung Galaxy Z Flip 8

Samsung Galaxy Z Flip 8 को Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसे अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 में कुछ हार्डवेयर अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं, लेकिन कैमरा सेक्शन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। डच पब्लिकेशन Galaxy Club की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Flip 8 में वही कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जो Galaxy Z Flip 7 में मौजूद है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है, जबकि मेन स्क्रीन पर 10MP का सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट के साथ मिल सकता है यानी कैमरा हार्डवेयर के मामले में यह फोन अपने पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy Z Flip 8 में Samsung का नया Exynos 2600 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। Samsung आमतौर पर Galaxy S-सीरीज में Qualcomm के प्रोसेसर इस्तेमाल करता है, जबकि क्लैमशेल फोल्डेबल फोन में अपने इन-हाउस Exynos चिप्स को प्राथमिकता देता है। Galaxy Z Flip 8 के जुलाई 2026 में Galaxy Z Fold 8 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नोटः इस आर्टिकल में बताए गए सभी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारियां फिलहाल लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Samsung द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद इनमें बदलाव संभव है। कंपनी की ओर से कन्फर्म जानकारी सामने आने के बाद हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here