
टेलीकॉम कंपनी Vi (वोडाफोन आइडिया) की ओर से पिछले काफी समय से यूजर्स को खुश करने के लिए शानदार प्लान्स पेश किए जा रहे हैं। कंपनी रोजाना के इंटरनेट इस्तेमाल की जरूरतों को देखते हुए कई रिचार्ज प्लान में ज्यादा से ज्यादा डाटा देने की कोशिश करती है। इसी को देखते हुए कंपनी ने एक स्कीम निकाली हुई है। इस स्कीम के अंदर आने वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डाटा से डबल डाटा ऑफर किया जा रहा है। उदाहरण के लिए, अगर यूजर किसी ऐसे प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करवाते हैं जो 2 जीबी डाटा ऑफर करता है तो उन्हें 2 के बजाय रोज 4 जीबी डाटा मिलेगा। आज हम आपको Vodafone-Idea के ऐसे ही 3 धांसू प्लान्स के बारे में जानकारी देंगे, जिनमें आप डेली 4GB डाटा का लाभ ले सकते हैं।
299 रुपए का प्लान
डबल डाटा ऑफर के अंदर सबसे सस्ता प्लान 299 रुपए का है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। वहीं, इस प्लान में डेली 4GB डाटा ऑफर किया जाता है। हालांकि, पहले यह प्लान रोज 2 जीबी डाटा के साथ आता था। 28 दिन की वैधता में प्लान के अंदर कुल 114 जीबी डाटा का लाभ यूजर्स को मिलता है। डाटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ ‘Vi Moview & TV’, MPL कैश और Zomato डिस्काउंट का फायदा मिलता है। वहीं, यूजर्स रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone idea के इन प्लान में मिलेगा 50GB डाटा, जानें फुल डिटेल
449 रुपए का प्लान
कंपनी की ओर से डेली 4जीबी डाटा वाले दूसरे प्लान की कीमत 449 रुपए है। इस प्लान की वैधता 56 दिन की है और इसमें भी यूजर्स को डेली 2जीबी की वजह 4जीबी डाटा मिलता है। इस तरह इस प्लान में यूजर्स को कुल 224जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें भी ‘Vi Moview & TV’, MPL कैश और Zomato डिस्काउंट मिलता है। इसे भी पढ़ें: 399 रुपये वाला प्लान किसका है बेस्ट, Reliance Jio, Airtel या Vodafone Idea, यहां देखें फुल कंपेरिज़न

699 रुपए का प्लान
डबल डेटा ऑफर के अंतर्गत 4GB डाटा देने वाला 699 रुपए वाला सबसे महंगा प्लान है। इस प्लान में भी यूजर्स को 2जीबी की जगह डेली 4जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधत 84 दिन की है और इस तरह यूजर्स को कुल इस प्लान में 336 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, दूसरे प्लान की तरह ही इस रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस और ‘Vi Movies & TV’ के ऐक्सेस के साथ साथ MPL कैश और Zomato डिस्काउंट बेनिफिट मिलता है।



















