
वीवो ने हाल ही में अपनी ‘टी’ सीरीज के दो मिड रेंज 5जी फोंस Vivo T3 Pro और Vivo T3 Ultra की कीमत में कटौती करते हुए इनका प्राइस घटाया है। इनका नया रेट व अन्य डिटेल आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं अब इसी सीरीज के लो बजट स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G पर भी ऑफर लाया गया है जिसके तहत फोन का 6GB RAM मॉडल 11 हजार रुपये से भी कम में तथा 4GB RAM मॉडल 10 हजार रुपये से भी कम में परचेज किया जा सकता है।
Vivo T3 Lite 5G प्राइस और ऑफर
- वीवो टी3 लाइट 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है।
- इसके 4जीबी रैम वेरिएंट को 10,499 रुपये तथा 6जीबी को 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।
- शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट Vivo T3 Lite को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है।
- यह छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है जिसके लिए Axis, SBI या HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़ किया जा सकता है।
- इस डील में 4GB RAM को ₹9,499 तथा 6GB RAM को ₹10,499 रुपये में सेल किया जा रहा है।
- यह वीवो 5जी मोबाइल Vibrant Green और Majestic Black कलर में खरीदा जा सकता है।
सस्ता 5जी फोन Vivo T3 Lite खरीदने के लिए तथा ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक कर फ्लिपकार्ट पेज ओपन किया जा सकता है। गौरतलब है कि शॉपिंग साइट की ओर पैकेजिंग चार्ज और ऑफर हैंडलिंग फीस भी ली जा रही है जो ₹59 और ₹49 रुपये है।
Vivo T3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
प्रोसेसर : Vivo T3 Lite 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश हुआ था। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस 8-कोर CPU में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले दो कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले 6 कोर शामिल हैं।
मेमोरी : वीवो टी3 लाइट 5जी दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया था जिनमें 4GB RAM और 6GB RAM शामिल है। इस फोन में 6GB Extended RAM तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM की ताकत देती है। दोनों वेरिएंट 128GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी : वीवो टी3 लाइट 5जी फोन 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज के बाद 23 घंटे का YouTube वीडियो प्लेबैक या 14 घंटे का Instagram शॉट वीडियो प्लेबैक या फिर 9 घंटे PUBG खेला जा सकता है।
कैमरा : वीवो टी3 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T3 लाइट एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले : Vivo T3 Lite 5G स्मार्टफोन 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट, 840nits ब्राइटनेस तथा 269PPI सपोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स : कनेक्टिविटी के मामले में वीवो टी3 लाइट 5जी फोन में Bluetooth 5.4 मिलता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो भी मिलता है।
Vivo T3 Lite 5G खरीदें या नहीं
जैसा कि हमने पहले ही बताया सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इस ऑफर के साथ वीवो टी3 लाइट अच्छे ऑप्शन्स की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। इसकी बैटरी बड़ी और कैमरा अच्छा है। वहीं मीडियाटेक प्रोसेसर भी स्मूथ प्रोसेस करता है।
लेकिन इसके साथ ही आप इसी प्राइस सेगमेंट में मौजूद Redmi 14C 5G और Moto G45 5G सहित Tecno Spark 30C, Realme C65 5G, Infinix Hot 50 5G और POCO C75 को भी कंसीडर कर सकते हैं। ये Vivo T3 Lite से नए हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं।













