
वीवो का सबसे पावरफुल कैमरा फोन आ रहा है। vivo X300 Ultra इंडिया में लॉन्च हो रहा है और इसके साथ ही vivo X300 FE भी भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। 6 मई को एक्स300 सीरीज के ये दोनों नए स्मार्टफोन देश में एंट्री लेंगे। अगर आप भी इन नए वीवो 5जी फोन में दिलचस्पी रखते हैं तो न्यू मोबाइल लॉन्च अपने घर बैठे-बैठे ही लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया है।
वीवो कंपनी 6 मई को देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से vivo X300 Ultra और vivo X300 FE भारतीय बाजार में अनाउंस होंगे। यह लॉन्च ईवेंट 6 मई की दोपहर 2 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट ब्रांड के सभी सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। नीचे दी गई यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके आप वीवो फोन लॉन्च को 91मोबाइल्स पर ही लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन इंडियन मार्केट में Victory Green और Eclipse Black कलर में बिकेगा। वहीं वीवो एक्स300एफई को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर में खरीदा जा सकेगा। vivo X300 FE 5G फोन इंडिया में 75 हजार से 80 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं vivo X300 Ultra का प्राइस तकरीबन 1,39,999 रुपये से शुरू हो सकता है। बताते चलें कि ये दोनों विवो 5जी फोन ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra और vivo Imaging Grip Kit के साथ आएंगे।
vivo X300 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह सीरीज का सबसे ताकतवर कैमरा फोन बनकर आएगा जिसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और 50 मेगापिक्सल periscope लेंस मिलेगा। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है।

इस फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है। एक्स300 अल्ट्रा स्मार्टफोन क्वालकॉम के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6600mAh Battery से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 100W FlashCharge और 40W Wireless चार्जिंग मिलेगी।
vivo X300 FE की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह मोबाइल भी एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा है। पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन में 6500mAh battery दी गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 40W wireless फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। इसमें 6.31-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए vivo X300 FE 5G के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X300 FE 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।









