OnePlus को टक्कर देने इंडिया आ रहा है 12GB रैम, स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और 120W चार्जिंग वाला यह पावरफुल 5G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/01/iQOOO-7-1.jpg

Vivo से अलग होने के बाद टेक ब्रांड iQOO ने पिछले साल भारतीय बाजार में iQOO 3 स्मार्टफोन लाॅन्च किया था जिसने इंडिया के पहले 5G स्मार्टफोन के रूप में एंट्री ली थी। आईक्यू 3 की सफलता के बाद अब कंपनी देश में अपना विस्तार करने की तैयारी में नज़र आ रही है। खबर आई है कि आईक्यू अगले महीने यानि मार्च में अपना फ्लैगशिप डिवाईस iQOO 7 इंडिया में लाॅन्च करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं आईक्यू 7 के साथ ही कंपनी अप्रैल महीने में दो और नए स्मार्टफोन इंडिया मार्केट में उतारेगी।

iQOO 7 के इंडिया लाॅन्च की जानकारी गैजेट्सडाटा के जरिये सामने आई है। टिपस्टर ने एक ट्वीट करते हुए इस बात का दावा किया है कि आईक्यू 7 स्मार्टफोन मार्च महीने में इंडिया में लाॅन्च होगा जो तीसरे या चैथे सप्ताह में भारतीय बाजार में कदम रखेगा। इसके अलावा लीक में कहा गया है कि आईक्यू 7 के लाॅन्च के बाद यह ब्रांड अप्रैल महीने में दो और स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में पेश करेगी। हालांकि अप्रैल में लाॅन्च होने वाले इन दो iQOO स्मार्टफोंस के नाम क्या होंगे, यह डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है।

iQOO 7

आईक्यू 7 को टेक मार्केट में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। आईक्यू 7 एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जिसमें 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल 5G चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 दिया गया है। टेक मंच पर यह फोन 8 जीबी और 12 जीबी के दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। यह भी पढ़ें: 7,000एमएएच बैटरी के साथ आ रहा है पावरफुल Samsung Galaxy F62, 15 फरवरी को होगा इंडिया में लाॅन्च

iQOO 7 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए आईक्यू 7 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

आईक्यू 7 स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी (SA/NSA) और 4जी वोएलटीई दोनों नेटवर्क सपोर्ट करने में सक्षम है। यह एक डुअल सिम फोन है जो ब्लूटूथ, वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए iQOO 7 में 120वॉट अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 43,000 रुपये तथा 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 47,500 रुपये के करीब है।