
हाल ही में Vivo का आगामी स्मार्टफोन टेना पर V1921A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ था, लेकिन यहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं, अब यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।
गीकबेंच पर यह फोन vivo V1921A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में डिवाइस को सिंगल कोर में 1924 और मल्टी कोर में 5771 स्कोर मिले हैं। लिस्टिंग के अनुसार फोन एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस होगा। इस प्रोसेसर के साथ रियलमी एक्स को कंपनी ने हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। इसके अलावा लिस्टिंग में 8जीबी रैम का जिक्र किया गया है, जिससे साफ हो गया है कि फोन 8जीबी रैम के साथ आएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo V1921A की स्पेसिफिकेशन्स की तो टेना के मुताबिक यह स्मार्टफोन 6.38-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह डिसप्ले फुलएचडी+ यानि रेज्ल्यूशन वाली होगी। टेना पर इस फोन को एंडरॉयड 9.0 आधारित बताया गया है जो फनटच ओएस 9.0 के साथ काम करेगा। लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर पता चला है कि फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरे, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Helio P65 प्रोसेसर के साथ अगस्त में लॉन्च होगा Vivo S1
टेना के मुताबिक Vivo V1921A मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को 6जीबी रैम या फिर 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 64जीबी मैमोरी, 128जीबी मैमोरी और 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में बाजार में दस्तक देगा। वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। टेना के मुताबिक Vivo V1921A मॉडल नंबर वाले फोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Vivo Z1 Pro 14,990 – Redmi Note 7 Pro 13,999 = 991, जानें क्या खोया क्या पाया
अन्य कैमरा सेंसर्स की बात करें तो बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा लेंस दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। टेना के अनुसार Vivo V1921A में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग के फिजिकल बटन दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,420एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकता है जो 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।



















