
वीवो ने पिछले साल T2 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जिसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर लाखों यूजर्स ने काफी शानदार प्रतिक्रिया दी है। इसलिए अगर आप भी इन दोनों एक 5G डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। इस पर पूरे 3,000 रुपये की छूट मिल रही है। यही नहीं बैंक ऑफर और EMI सहित एक्सचेंज बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। आइए, आगे आपको vivo T2 Pro 5G का नया दाम, सेलिंग प्लेटफॉर्म और खूबियां विस्तार से बताते हैं।
vivo T2 Pro 5G ऑफर्स और कीमत
- कंपनी ने Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा था। फिलहाल मोबाइल के 8GB रैम +128 जीबी मॉडल पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है।
- कुल मिलाकर दोनों ऑफर को जोड़कर 3,000 रुपये की छूट है। जिसके बाद यह डिवाइस मात्र 20,999 रुपये का पड़ेगा। वहीं, इसका लॉन्च प्राइस 23,999 रुपये था।
- बैंक ऑफर की बात करें तो यह आपको लगभग सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर मिल जाएगा।
- यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से Vivo T2 Pro 5G फोन लेते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त होगा।
- कंपनी डिवाइस को लेने के लिए नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है। जिसकी मदद से 3 से 6 महानों की आसान किस्तों पर इसे लिया जा सकता है।
- एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आपके ओल्ड डिवाइस पर 13,250 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है। हालांकि यह कंडीशन के हिसाब से मिलेगा।
- अगर बात करें फोन के 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज की तो इस पर भी डिस्काउंट उपलब्ध है। लेकिन यह ऑनलाइन साइट पर आउट ऑफ स्टॉक है।
कहां से खरीदें
ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स के साथ Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही यह रिटेल आउटलेट्स पर भी सेल हो रहा है। हमने नीचे फ्लिपकार्ट और कंपनी वेबसाइट लिंक हाईलाइट किया है जिस पर जाकर आप डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट लिंक
कंपनी वेबसाइट लिंक
Vivo T2 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo T2 Pro 5G में 6.78 इंच का एचडी प्लस 3D कर्व एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 × 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
- प्रोसेसर: मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 GHz तक की है।
- स्टोरेज: स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज और 8GB एक्सपेंडेबल रैम है।
- कैमरा: डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी: डिवाइस में लंबे बैकअप के लिए 4600 एमएएच बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 66वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है।
- अन्य: Vivo T2 Pro 5G में ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी और धूल से बचाव के लिए IP52 रेटिंग, डुअल सिम 5G जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
- ओएस: यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित फन टच ओएस 13 पर आया था। हालांकि आपको इसके साथ अपग्रेड भी मिलेंगे।
See All Competitors















