
वीवो कथित तौर पर भारतीय बाजार में V29 सीरीज को लॉन्च करने की प्लानिंग में है। वहीं, इस सीरीज में आने वाले Vivo V29e 5G की स्पेसिफिकेशन्स, वेरिएंट और लॉन्च की डिटेल सामने आई है। यह जानकारी वेबसाइट प्राइसबाबा द्वारा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी29ई 5जी ग्लोबल मार्केट में मॉडल नंबर V2304 के साथ दस्तक देगा। आइए आगे आपको फोन की लीक के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
वीवो वी29ई 5जी की स्पेसिफिकेशन (लीक)
- प्रोसेसर: वीवो वी29ई 5जी डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है।
- रैम व स्टोरेज: इसमें 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी।
- बैटरी: इसके अलावा डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- कैमरा: ऑप्टिक्स की बात करें तो Vivo V29e 5G में 64MP का प्राइमरी सेंसर होगा।
फिलहाल हमारे पास अन्य सेंसर या डिवाइस के डिसप्ले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, हम आने वाले दिनों में फोन के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा रही है।
वीवो V29e 5G लॉन्च टाइमफ्रेम
रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी29ई 5जी की घोषणा जून में की जाएगी। साथ ही यह फोन ब्लैक, गोल्ड और ब्लू जैसे तीन शेड्स में दस्तक दे सकता है।
Vivo V29 Lite 5G और Vivo V29 Pro भी हुई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट
गौरतलब है कि इस फोन के अलावा वीवो वी29 सीरीज के दो फोन्स को भी अलग-अलग वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। हाल ही में सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन और Google Play कंसोल पर Vivo V29 Lite 5G को देखा गया था। इसमें स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट होने की उम्मीद है। जबकि, Vivo V29 Pro के Dimensity 8200 के साथ आने की चर्चा है। माना जा रहा है कि यह Vivo S17 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा।












