
वीवो की X100s सीरीज में Vivo X100s, Vivo X100 Ultra और Vivo X100s Pro जैसे तीन स्मार्टफोन पेश हो सकते हैं। कुछ दिन पहले इनमें से दो एक्स100एस और एक्स100 अल्ट्रा का आधिकारिक पोस्टर लीक हुआ था। वहीं, अब 100एस की लाइव इमेज सामने आई है। जिसमें असल डिजाइन का पता चला है। आइए, आगे लुक और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल जानते हैं।
Vivo X100s लाइव इमेज (लीक)
- वीवो के एक्स100एस स्मार्टफोन की इमेज माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर की गई है।
- आप नीचे दी गई इमेज स्लाइड में देख सकते हैं कि Vivo X100s मॉडल फ्लैट डिस्प्ले पैनल के साथ नजर आ रहा है।
- फोन के बैक पैनल पर एक बड़ा सर्कुलर कैमरा माड्यूल मौजूद है। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और Zeiss ब्रांडिंग दी गई है।
- फोन के पीछे की तरफ टॉप में राइट साइड पर वर्टिकली एक एलइडी फ्लैश दिया गया है।
- कैमरा माड्यूल के नीचे की तरफ एक्सट्रीम इमेजिनेशन, वीवो और Zeiss टेक्स्ट लिखा गया है। इसके साथ ही नीचे वीवो ब्रांडिंग देखी जा सकती है।
- Vivo X100s फोन के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं इसके अलावा यह डिवाइस वाइट कलर ऑप्शन में शेयर किया गया है।
Vivo X100s के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Vivo X100s मोबाइल के डिस्प्ले साइज के बारे में अभी डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन यह फ्लैट OLED पैनल के साथ लॉन्च हो सकता है। इस डिस्प्ले पर पर फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: लीक और अन्य लिस्टिंग के अनुसार Vivo X100s स्मार्टफोन में मीडियाटेक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर MediaTek Dimenity 9300+ मिल सकता है।
- बैटरी: Vivo X100s फोन को चलाने के लिए ब्रांड इसमें दमदार बैटरी प्रदान कर सकता है जिसका साइज 5000mAh होने की उम्मीद है। वहीं, फटाफट चार्जिंग के लिए 100W तकनीक मिल सकती है।
- कैमरा: Vivo X100s की लीक इमेज में Zeiss ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप LED फ्लैश के साथ देखा गया है।
- अन्य: कुछ पुराने लीक में सामने आया है कि वीवो एक्स100एस में शॉर्ट फोकस ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Vivo X100s एंड्राइड 14 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
See All Competitors













