
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने पिछले साल ही चीन में वीवो एक्स9 और वीवो एक्स9 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि ये दोनों ही स्मार्टफोन अब तक भारतीय बाजार में कदम नहीं रख पाएं है लेकिन वीवो इस फोन के उन्नत वर्जन को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। 6 जुलाई को वीवो एक्स9 के दो वेरिएंट वीवो एक्स9एस और वीवो एक्स9एस प्लस पहली बार पेश किए जाएगे।
जानें 999 रुपये से कम में 10 बेहतरीन डील
वीवो की ओर से फोन लॉन्च का पोस्टर जारी किया गया है, जिसके माध्यम से वीवो के आधिकारिक रूप के खुलासा कर दिया है कि कंपनी जुलाई की 6 तारीख को वीवो एक्स9एस और वीवो एक्स9एस प्लस लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है।

चीनी साइट टेना के अनुसार वीवो एक्स9एस प्लस को 5.85-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.95गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है।
एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का 360 वीडियो, लॉन्च से पहले देखें कैसा है यह फोन
वहीं वीवो के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन की कैमरा सेग्मेंट में कुछ खास होगा। लीक के अनुसार वीवो एक्स9एस प्लस में डुअल सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर तथा बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,920एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।


















