
Vivo को लेकर कल ही खबर आई थी कि कंपनी अपनी वाई सीरीज़ के आगामी डिवाईस पर काम कर रही है जिसे Vivo Y7s नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के कुछ पोस्टर्स लीक हुए थे जिसके बाद फोन की जानकारी मिली थी। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। वीवो ने Vivo Y7s को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इस फोन ने फिलहाल चीनी बाजार में दस्तक दी है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजार में उतारा जा सकता है।
Vivo Y7s डिजाईन
सबसे पहले फोन के डिजाईन की बात करें Vivo Y7s को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोटो में फोन की स्क्रीन पर ही इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट भी दिखाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। इसी तरह फोन Vivo Y7s के बैक पैनल पर कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है।

Vivo Y7s के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के साथ ही वर्टिकल शेप के नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। कैमरा सेटअप के नीचे कैमरा एआई की डिटेल लिखी गई है। Vivo Y7s के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर के साथ ही यूएसबी पोर्ट देखने को मिलेगा
Vivo Y7s स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y7s 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38-इंच कर फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से Vivo Y7s को एडरॉयड 9.0 पाई आधारित फनटच ओएस 9.0 पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीया पी65 चिपसेट पर रन करता है।
Vivo Y7s को चीनी बाजार में 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट कर बात करें तो Vivo Y7s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स499 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है।
यह भी पढ़ें : Redmi K20 या Realme X, जानें दोनों स्मार्टफोंस में क्या है अंतर
सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो का यह फोन 16-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y7s डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Y7s डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। वीवो ने Vivo Y7s को वेव ब्लू और सी ब्रीज़ कलर में 1798 युआन पर लॉन्च किया है जो इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 18,000 रुपये है।






















