Vivo Y90 के प्रेस रेंडर्स हुए लीक, 6.2-इंच डिसप्ले और 4030एमएएच बैटरी के साथ देगा दस्तक

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले महीने एक्सक्लूसिव तौर पर जानकारी दी थी कि Vivo अपनी वाई सीरीज के अंदर Vivo Y90 को लॉन्च करने वाली है। वहीं, अब इस डिवाइस के रेंडर और कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में फोन की स्क्रीन, बैटरी और डिजाइन की जानकारी सामने आई है।

Mysmartprice वेबसाइट पर Vivo Y90 की तस्वीरों को शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo Y90 में 6.2-इंच एचडी+ डिसप्ले वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इस नॉच में फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा जो कि 5-मेगापिक्सल का हो सकता है हालांकि, इस बात की पुष्टी नहीं हुई है। इसके अलावा रियर में फोन के 8-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त को आ रहा है Vivo S1, कंपनी ने जारी किया ऑफिशियल वीडियो टीजर
इसके अलावा इमेज के अनुसार Vivo Y90 में 4,030एमएएच की बैटरी होगी। वहीं, फोन में फेस अनलॉक फीचर होगा। इसके अलावा हमारे सूत्रों के अनुसार Vivo Y90 की शुरुआती कीमत 6,990 रुपए होगी। यह कीमत एंट्री-लेवल 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की होगी। वीवो Y90 की टक्कर रेडमी 7ए से होगी। बता दें कि शाओमी Redmi 7A को 4 जुलाई को लॉन्च करेगी, इसकी कीमत 6,000 से 7,000 रुपए के बीच होगी। इसके अलावा Vivo Y90 को मार्केट में पहले से मौजूद Realme C2 से टक्कर मिल सकती है।
screenshot-2019-07-19-at-10-29-29-am
गौरतलब है कि वीवो ने हाल ही में अपनी वाई सीरीज के अंदर Vivo Y7s को ऑफिशियली लॉन्च किया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y7s 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38-इंच कर फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से Vivo Y7s को एडरॉयड 9.0 पाई आधारित फनटच ओएस 9.0 पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीया पी65 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: 4,500एमएएच बैटरी, 6जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y7s
screenshot-2019-07-19-at-10-29-37-am
Vivo Y7s को चीनी बाजार में 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट कर बात करें तो Vivo Y7s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स499 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here