इस मामले में Airtel और Jio से कहीं आगे है Vodafone Idea, जानें फुल रिपोर्ट

Join Us icon

एक बार फिर कॉल क्वालिटी के मामले में Vodafone Idea ने देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो को पीछे छोड़ने का काम किया है। दरअसल, Vodafone Idea को नवंबर महीने में सबसे बाकि कंपनियों के मुकाबले सबसे बेहतर कॉल क्वालिटी में रेटिंग मिली है। इस बात की जानकारी टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा शेयर की गई नई रिपोर्ट में सामने आई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी Vi को यह ने यह कमाल कर दिखाया है। आइए जानते हैं कि कॉल क्वालिटी मे किसे कितने नंबर मिले।

ट्राई की वेबसाइट पर मौजूद यूज़र डेटा सभी नेटवर्क टाइप के द्वारा जनरेट किया गया है, जिसमें 2जी, 3जी और 4जी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार वॉयस क्वालिटी के मामले में Vi सबसे बेहतर रही है। TRAI ने इस डाटा को MyCall Dashboard पर शेयर किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आइडिया को कॉल क्वालिटी के मामले में 5 में से 4.9 रेटिंग प्राप्त हुई है, जिसके साथ वह टॉप पर स्थित है। वहीं, वोडाफोन को 5 में से 4.6 रेटिंग मिली है। इसके अलावा बीएसएनएल ने 5 में से 4.1 रेटिंग हासिल की है। जबकि एयरटेल और रिलायंस जियो को 5 में से 3.8 रेटिंग ही मिली है।

bsnl rs 349 prepaid plan 64 days 64gb 4g data

आउटडोर कॉल क्वालिटी वोडाफोन सबसे आगे

इंडोर कॉल क्वालिटी के मामले में वोडाफोन को 4.6 रेटिंग प्राप्त हुई है, जबकि आउटडोर कॉल क्वालिटी में इसे 4.3 रेटिंग मिली है। वहीं, दूसरी ओर आइडिया को इंडोर 4.9 रेटिंग मिली है जबकि आउटडोर 4.8 रेटिंग हालिस हुई है। एयरटेल को 3.9 और 3.5, बीएसएनएल को 3.9 और 4.3 व जियो को 3.9 और 3.6 रेटिंग मिली है।

बीएसएनएल टैरीफ प्लान और आॅफर्स और हॉट न्यूज की पूरी जानकारी हिंदी में

याद दिला दें कि अक्टूबर महीने में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट में बीएसएनएल के पास 3.4 / 5 फीडबैक रेटिंग, रिलायंस जियो और वोडाफोन 3.3 की रेटिंग और एयरटेल को 3.0 स्टार रेटिंग मिले थे। इस महीने में यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर BSNL वॉइस कॉल क्वालिटी के मामले में पहले नंबर पर था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here