Vodafone idea के इन 5 प्लान में मिलेगा ये शानदार ऑफर, रिचार्ज की कीमत 355 रुपए से शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/Telecom-new.jpg

टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। इस नए और खास ऑफर के तहत Vi अपने चुनिंदा प्लान के प्री-पेड ग्राहकों को एक साल के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 का नि:शुल्क सालाना सब्सक्रिप्शन देगी। यह सुविधा कुल 5 प्लान्स में ऑफर की जा रही है, जिसकी कीमत 355 रुपए, 405 रुपए, 595 रुपए, 795 रुपए और 2,595 रुपए के प्लान है।

कंपनी द्वारा इस अनोखी पेशकश के तहत वोडाफोन आइडिया के चुनिंदा प्लान के ग्राहकों को 12 भाषाओं में जी5 का कंटेंट साल भर के लिए नि:शुल्क मिलेगा। आइए आगे जानते हैं इन पांच प्लान्स में मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ। इसे भी पढ़ें: BSNL के सबसे सस्ते टॉप 5 प्लान, हर दिन मिलता है 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग!

355 रुपए और 405 रुपए

इन दोनों ही प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इनमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा 355 रुपए वाले प्लान में किसी प्रकार का कॉलिंग बेनिफिट नहीं दिया जाता है। वहीं, इसमें कुल 50GB डाटा मिलता है। इसके अलावा 405 रुपए वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री मिलती है। साथ ही इस प्लान में कुल 90जीबी डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel: 2GB डेली डाटा और फ्री कॉलिंग वाला किसका प्लान बेहतर?

595 रुपए, 795 रुपए और 2595 रुपए

Photo Credit: iStock

इन तीनों ही प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स अलग-अलग हैं। लेकिन, इन सभी प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और डेली 2GB डाटा मिलेगा। अगर बात करें इन प्लान में मिलने वाली वैधता की तो 595 रुपए वाले प्लान में 56 दिन, 795 रुपए वाले प्लान में 84 दिन, 2595 रुपए वाले प्लान में 365 दिन की वैधता मिलती है।

बता दें कि आज के समय में जब एयरटेल और जियो जैसी टेलीकॉम कंपनी आक्रामक रूप से फ्री डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर Vi की ओर से ZEE5 प्रीमियम सदस्यता के साथ अपनी प्रीपेड प्लान को पेश करना एक अच्छा कदम माना जा सकता है।