
टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लाती रहती हैं। वहीं, कंपनियां नए प्लान के साथ ही अपने पुराने प्लान्स में बदलाव कर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश में लगी हुई हैं। इस बार वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक शानदार और नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 819 रुपए है। प्लान की खासियत है कि इसमें मिलने वाली लंबी वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग बेनिफिट है। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को कई एडिशनल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। आइए आगे जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले सभी लाभों के बारे में सबकुछ।
प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट्स में वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिनकी कीमत क्रमश: 499 रुपए व 999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: Airtel और Vodafone idea यूजर्स के लिए बुरी खबर: ट्राई ने ब्लॉक किए ये प्लान, जानें क्या है पूरा मामला
84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले वोडाफोन के इस प्लान में कंपनी की ओर से यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। 84 दिन के लिए यूजर्स को कुल 106GB डाटा मिलेगा। वहीं, अगर प्रतिदिन की कीमत के हिसाब से देखें तो यूजर्स को 2GB डाटा 9 रुपए 75 पैसे में मिल रहा है जो कि 10 रुपए से भी कम है।
819 रुपए का प्लान और 699 रुपए वाला वोडाफोन का प्रीपेड प्लान दोनों एक समान है, जिसमें अंतर केवल यह है कि 699 रुपए वाले वोडाफोन आइडिया प्रीपेड प्लान में सीमित अवधि के लिए दोगुना डाटा प्रदान किया जा रहा है. जिसका मतलब है कि यह प्लान 4GB डाटा (2जीबी डाटा + 2जीबी फ्री डाटा ) के साथ आता है। वहीं, बाकि सभी मिलने वाले बेनिफिट्स 819 रुपए वाले प्लान की तरह ही हैं। डबल डाटा की पेशकश अन्य प्रीपेड प्लान 299 रुपए और 449 रुपए में भी मिल रही है। इसे भी पढ़ें: आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान
बता दें अब Idea के पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को अब Vodafone RED प्लान के बेनिफिट्स का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं अब ग्राहक एक समान कस्टमर सर्विस और बेहतर डिजिटल एक्सपीरिएंस भी ले सकेंगे। वहीं, कुछ दिन पहले कंपनी ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Red Max और Red Together M प्लान को पेश किया था, जिसमें कई शानदार बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इन दोनों प्लान में मिलने वाले लाभ की जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।






















