Vodafone ने पेश किया 45 रुपए वाला ऑल-राउंड प्रीपेड पैक, 28 दिनों की वैधता के साथ मिलेंगे ये लाभ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/Vodafone.jpg

टेलीकॉम क्षेत्र में चल रही डाटा वॉर को देखते हुए सभी कंपनियां अपने नए और शानदार प्लान पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन ने भी एक नया पेश किया है। कंपनी की ओर से इस प्लान को प्रीपेड यूजर्सके लिए कुछ ही सर्किल में पेश किया गया है। 45 रुपए वाले इस प्लान के दम पर कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है।

अगर बात करें वोडाफोन के 45 रुपए वाले ऑल राउंडर प्लान की तो कंपनी ने इसे बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक, मुंबई और केरल जैसे सर्किल में उपलब्ध है। इस प्लान को और भी कई सर्किल में पेश किया गया है। हालांकि, उसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Vodafone फिर लाया 20 रुपए वाला शानदार प्लान, मिलेगी यह खास सर्विस

45 रुपए वाले इस प्रीपेड प्लान में वोडाफोन आइडिया की ओर से फुल टॉक टाइम दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि फोन में 45 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में 100MB का 4G/3G/2G डाटा मिलेगा। वॉयस कॉल के लिए प्रति सेकंड की दर्ज पर चार्ज किया जाएगा। साथ ही इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलेगी।

बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड ग्राहकों को लिए वोडाफोन रीवार्ड्स प्रोग्राम को लॉन्च किया था। यह प्रोग्राम लिमिटेड टाइम के लिए है। इस प्रोग्राम के अंदर प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को हर रीचार्ज पर गारंटी इनाम दिया जाएगा। इस प्रोग्राम को कंपनी ने ‘हर रीचार्ज पे इनाम ऑफर’ के नाम से पेश किया है। इसके लिए यूज़र्स को रीचार्ज करवाने के 72 घंटे के अंदर रिवार्ड क्लेम करना होगा। अगर 72 घंटे के अंदर रिवार्ड क्लेम नहीं किया जाता तो मिलने वाला लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio बना देश का नंबर 1 मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी, Airtel Vodafone हुए पीछे

यूजर्स जितनी ज्यादा कीमत वाला प्रीपेड रीचार्ज कराएंगे उन्हें उतना ही अधिक रिवार्ड मिलेगा। वोडाफोन रिवार्ड्स प्रोग्राम को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, यह ऑफर कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है।

सोर्स