Vodafone फिर लाया 20 रुपए वाला शानदार प्लान, मिलेगी यह खास सर्विस

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में चल रही डाटा वॉर के बीच Vodafone ने अपने पुराने 20 रुपए वाले टॉक टाइम प्लान को एक बार फिर से मार्केट में पेश किया है। इस बार इस रिचार्ज पैक में पहले से ज्यादा बेनिफिट्स मिल रहा हैं। कंपनी इस पैक में फुल टाक टाइम के साथ ही 28 दिनों की वैलिडिटी एक्सटेंशन की भी सुविधा दे रही है।

गौरतलब है कि कंपनी की मिनिमम रिचार्ज स्कीम के आने के बाद सभी प्रीपेड यूजर्स को कंपनी की सर्विसेज जारी रखने के लिए हर महीने रिचार्ज कराना पड़ता है। अभी तक वोडाफोन के पास 24 व 35 रुपए वाले रिचार्ज थे। हालांकि, अब यूजर्स इस 20 रुपए वाले प्लान को रिचार्ज करके भी अपने नंबर पर सर्विसेज को जारी रख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio को टक्कर देने Vodafone ने बदला अपना प्रीपेड प्लान, अब मिलेगा 70GB डाटा

गौरतलब है कि वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड ग्राहकों को लिए वोडाफोन रीवार्ड्स प्रोग्राम को लॉन्च किया था। यह प्रोग्राम लिमिटेड टाइम के लिए है। इस प्रोग्राम के अंदर प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को हर रीचार्ज पर गारंटी इनाम दिया जाएगा। इस प्रोग्राम को कंपनी ने ‘हर रीचार्ज पे इनाम ऑफर’ के नाम से पेश किया है। इसके लिए यूज़र्स को रीचार्ज करवाने के 72 घंटे के अंदर रिवार्ड क्लेम करना होगा। अगर 72 घंटे के अंदर रिवार्ड क्लेम नहीं किया जाता तो मिलने वाला लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है Jio Fiber, कितनी है स्पीड और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

यूजर्स जितनी ज्यादा कीमत वाला प्रीपेड रीचार्ज कराएंगे उन्हें उतना ही अधिक रिवार्ड मिलेगा। वोडाफोन रिवार्ड्स प्रोग्राम को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, यह ऑफर कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here