WhatsApp में जुड़ने वाला एक और बेहद खास फीचर, जानें कब और किसे मिलेगा पहले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/07/whatsapp-2.jpg

इंडिया में सबसे ज्यादा पॉप्यूलर चैटिंग ऐप व्हाट्सएप काफी समय से अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स को पेश कर रहा है। वही, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी यूजर्स को ज्यादा सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। फिलहाल, यह फीचर लेटेस्ट बीटा में अंडर डेवलपमेंट एरिया में मौजूद है। रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाट्सएप वेब पर जल्द ही फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी मिल जाएगी। जिसकी मदद से यूजर्स अपने चैट को और सिक्योर कर सकेंगे।

WABetaInfo के अनुसार इस फीचर को एंडरॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200.10 बीटा में देखा गा है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स नए व्हाट्सऐप वेब सेशन क्रिएशन की पुष्टि अपने फिंगरप्रिंट के इस्तेमाल से कर सकेंगे। यह फीचर विशेष रूप से यूज़र्स की प्राइवेसी व सिक्योरिटी के लिए बेहतर साबित होगा।

ट्रैकर की रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप फिलहाल इस फीचर पर काम कर रहा है और इसे आने वाले समय में अपडेट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि इसके लिए आपको अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp को मिला धांसू अपडेट, नए फीचर्स के साथ अनोखे लुक व डिजाइन से हुआ लैस

इसके अलावा लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा वर्जन में एंडरॉयड यूजर्स को बग फिक्स की सुविधा भी मिलेगी, जिसकी मदद से Recently Used Emojis की समस्या को समाप्त किया जा सकेगा। बग फिक्स को 2.20.200. के बाद से कई वर्ज़न में देखा गया है।कथित रूप से एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200.10 बीटा अपडेट में इस बग को फिक्स कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: सिंपल है Whatsapp की सीक्रेट चैट छुपाना, फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

बता दें कि कुछ समय पहले WhatsApp 2.20.200.6 बीटा में कंपनी ने ऐप में डिफॉल्ट स्टीकर लिस्ट में एक नया स्टीकर पैक एड किया था, जिसका नाम Usagyuuun है। इस एनिमेटिड स्टीकर पैक को Quan Inc द्वारा बनाया गया है।