Wordle 412 Hints and Answer : आज के वर्डल के लिए सबसे आसान हिंट और सही उत्तर

आज का वर्डल (Wordle) का उत्तर परिवहन से जुड़ा एक शब्द है जो B से शुरू होता है।

Join Us icon

Wordle पजल गेम इंटरनेट पर यूजर्स के बीच में काफी पॉपुलर है। यह अखबारों में छपने वाले शब्द पहेली गेम का ऑनलाइन वर्जन है। यह गेम द न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर खेला जा सकता है। इस गेम का आविष्कार सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डल ने किया थो, जो कि अब दुनिया भर में लाखों यूजर्स द्वारा खेला जाता है। यह गेम वेब आधारित है, जिसे खेलने के लिए किसी ऐप या सॉफ्टवेयर की की जरूरत नहीं है। Wordle पजल गेम में आपको पहले से कुछ सलेक्टेड शब्द से सही शब्द खोजना होता है। हर रात करीब 12 बजे Wordle रिफ्रेश होता है और यूजर्स को सही उत्तर बताने के लिए छह मौके मिलते हैं। यहां हम आपके लिए आज के Wordle 412 के हिंट और उत्तर लेकर आए है।

Wordle 412 hints for August 5

  1. आज का शब्द B लैटर से शुरू होता है।
  2. आज के शब्द में एक वाउल U है।
  3. आज के शब्द का आख़री लैटर Y है।
  4. यह शब्द परिवहन या ट्रांसपोटेशन से जुड़ा हुआ है।

Wordle 412 answer for August 5

आज 5 अगस्त 2022 के Wordle 412 का सही उत्तर BUGGY है। बग्गी एक छोटी कार होती है, जिसमें छत और दरवाज़े नहीं होते हैं। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आया OnePlus का सस्ता फोन, जानें कीमत और खूबियां

How to play Wordle game

Wordle गेम को खेलने के लिए आपको अपने डिवाइस के वेब ब्राउज़र पर जाना होगा। आप सर्च इंजन में Wordle सर्च करके या फिर सीधे https://www.nytimes.com/games/wordle/index.html की वेबसाइट पर इस गेम को खेल सकते हैं। यहां आपको वर्डल पर शब्द का अंदाज़ा लगाना होगा। अगर आपका उत्तर सही है तो आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here