
OnePlus ने भारत और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वनप्लस का यह टॉप स्पेसिफिकेशन्स जैसे – Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 150W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। वनप्लस ने एक और स्मार्टफोन चुपसे से लॉन्च कर कर दिया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन नोर्ड सीरीज का फोन है। वनप्लस ने AliExpress पर अपना बजट स्मार्टफ़ोन OnePlus Nord 20 SE को लॉन्च किया है। वनप्लस का यह फोन फिलहाल AliExpress से खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट Nord 20 SE स्मार्टफोन को मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर के साथ बजट कीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको OnePlus Nord 20 SE स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
OnePlus Nord 20 SE की कीमत
OnePlus Nord 20 SE स्मार्टफोन को AliExpress की वेबसाइट में 199 डॉलर (करीब 15,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वनप्लस का यह फोन सिंगल 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके साथ ही Nord 20 SE स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शन में आया गया है। वनप्लस के Nord 20 SE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर फिलहाल ज़्यादा जानकारी नहीं है।
OnePlus Nord 20 SE स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर
OnePlus Nord 20 SE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। वनप्लस के लेटेस्ट Nord 20 SE स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले और 720×1612 पिक्सल रेजलूशन दिया गया है। फोन की ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus Nord 20 SE स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसके साथ ही फोन में LED फ्लैश भी दिया गया है। OnePlus के इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Amazon Great Freedom Festival Sale: आज रात 12 बजे से मिलेंगे ढेरों ऑफर्स, यहां जानें सबकुछ
वनप्लस का यह फोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 पर रन करता है। वनप्लस का यह फोन 5000mAh की बैटरी, 33W SuperVOOC चार्ज दिया गया है। फोन में साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर, AI फ़ेस अनलॉक, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफ़ोन जैक, डुअल स्पीकर दिया गया है।



















