
Xiaomi ने पिछले हफ्ते इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Xiaomi 11i Series को पेश किया था। वहीं, अब एक और फोन को इंडियन मार्केट में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, कंपनी ने Xiaomi 11T Pro 5G India लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस नए फोन 19 जनवरी को पेश किया जाएगा। Xiaomi 11T Pro 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं, पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि Xiaomi 11T Pro कथित तौर पर भारत में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Xiaomi 11T Pro 5G
Xiaomi ने आधिकारिक Xiaomi India ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक टीज़र पोस्ट किया। टीज़र में Xiaomi 11T Pro 5G का बैक दिखाया गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले नए Xiaomi फोन के लिए Mi.com पर एक समर्पित माइक्रोसाइट भी बनाई है। साथ ही कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस फोन के लॉन्च की जानकारी प्रेस रिलीज कर भी दी है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi K50 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, Redmi K50 गीकबैंच पर हुआ लिस्ट
It takes a revolution to create a powerful smartphone like this.
Introducing #????????????? – Xiaomi 11T Pro
Experience the perfect amalgamation of Design & Power on 19.01.2022The Revolution continues.#HyperchargeRevolution
Know more: https://t.co/2syPoOtfsz pic.twitter.com/3MJcrEZzqu
— Xiaomi India | #Xiaomi11TPro ? (@XiaomiIndia) January 10, 2022
Xiaomi 11T Pro की स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 11T Pro चीनी बाजार में पिछले साल सितंबर में आ चुका है। शाओमी 11टी प्रो स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया था जो 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi Note 11 JE, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक
फोटोग्राफी के लिए शाओमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही टेलीमैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Xiaomi 11T Pro में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट वीडियो
Xiaomi 11T Pro 5G का प्राइस
Xiaomi 11T Pro चीनी बाजार में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 649 (लगभग Rs 56,400), 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Euro 699 (लगभग Rs 60,800) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Euro 749 (लगभग Rs 65,100) है। अब भारत में कौन से वेरिएंट्स किस कीमत पर आएंगे, इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।


















